20 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

परीक्षा परिणाम सुधारने छात्रों को कॉलेज देता रहा आश्वासन

विश्वविद्यालय को खबर तक नहीं दी ....

less than 1 minute read
Google source verification
Singrauli ABVP students reached APS University Rewa to improve exam result

Singrauli ABVP students reached APS University Rewa to improve exam result

सिंगरौली. छात्र-छात्राओं को उनका परीक्षा परिणाम सुधरवाने के लिए शासकीय अग्रणी महाविद्यालय से आश्वासन दिया गया, लेकिन विश्वविद्यालय को समस्या की सूचना तक नहीं दी गई। 10 दिनों तक इंतजार करने के बाद जब छात्र अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय रीवा पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि कॉलेज की ओर से उनके परीक्षा परिणाम संबंधित समस्या की कोई जानकारी नहीं दी गई है।

विश्वविद्यालय से मिले इस जवाब से एक ओर जहां छात्र भौचक रहे। वहीं कॉलेज की ओर से दिए जा रहे कोरे आश्वासन को पोल खुल गई। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक धीरज सिंह ने बताया कि 4 अगस्त को अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय द्वारा बीकॉम तृतीय वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया।

परीक्षा परिणाम में यहां जिले के शासकीय अग्रणी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के करीब 70 प्रतिशत छात्र-छात्राओं को एक ही विषय अप्लाइड इकोनॉमिक्स में पूरक घोषित कर दिया गया। इस संबंध में एबीवीपी द्वारा 6 अगस्त को अग्रणी महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एमयू सिद्दीकी को कुलपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। परिणाम की समस्या को अवगत कराते हुए छात्र संगठन एक सप्ताह का समय देते हुए परिणाम में संशोधन का आश्वासन दिया गया, लेकिन 10 दिन बीतने पर भी कॉलेज के माध्यम से कोई कार्यवाही नहीं की गई।

कॉलेज की उदासीनता से निराश छात्र-छात्राएं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पदाधिकारियों के नेतृत्व में रीवा विश्वविद्यालय पहुंचे और कुलपति से मुलाकात की। वहां उन्हें बताया गया कि अभी उनके परीक्षा परिणाम संबंधित कोई जानकारी नहीं दी गई है। छात्र-छात्राओं की मांग पर परीक्षा निराकरण के लिए कुलपति ने एक सप्ताह का समय लेते हुए परिणाम में संशोधन का आश्वासन दिया है। कुलपति के आश्वासन के बाद छात्र-छात्राओं में उम्मीद जगी है। इस दौरान नगर मंत्री संजय जयसवाल, नगर सह मंत्री सचिन गौतम, अनूप सिंह लकी, रीवा जिला संयोजक आशुतोष तिवारी व सतीश गुप्ता उपस्थित रहे।