11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Mp News: जन्मदिन पर रुला गई ढाई साल की बेटी, बोरवेल से निकला शव, मुख्यमंत्री भी हुए दुखी

singrauli borewell accident: सिंगरौली जिले (singrauli district) के बरगवां थाना क्षेत्र के कसर गांव में ढाई वर्ष की बच्ची की मौत के मामले में मुख्यमंत्री ने भी गहरा दुख व्यक्त किया है, साथ ही प्रशासन को चेतावनी भी दी है...।
3 min read
Google source verification
singrauli borewell accident

singrauli borewell accident: सिंगरौली जिले (singrauli district) के बरगवां थाना क्षेत्र के कसर गांव में ढाई वर्ष की बच्ची सोमवार को सौ फीट गहरे बोरवेल में गिर गई। छह घंटे तक 55 फीट खुदाई के बाद बच्ची मिली लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। इधर, इस घटना पर एमपी के सीएम मोहन यादव ने भी गहरा दुख व्यक्त किया है, साथ ही प्रशासन को एक बार फिर चेतावनी दी है।

कसर गांव में करीब साढ़े 4 बजे ढाई वर्ष की बच्ची सौम्या साहू पिता रामप्रकाश साहू उर्फ पिंटू साहू घर के पीछे खेत में खेल रही थी। बोरवेल के पास पहुंचने पर बरसात से गीली हो चुकी मिट्टी धंसक गई। इससे फिसल कर सौम्या बोरवेल में समा गई। मां आरती देवी के सामने हुई इस घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। करीब साढ़े 5 बजे रेस्क्यू शुरू हुआ और रात 10.22 बजे बच्ची का शव निकाला गया। बच्ची बोरवेल में 50 फीट की गहराई में मिली।

बोरवेल में पानी के चलते मौत

बच्ची सौम्या का सोमवार को ही जन्मदिन था। उसकी मौत की मुख्य वजह बोरवेल में पानी भरा होना माना जा रहा है। रेस्क्यू टीम को बच्ची बोरवेल में कीचड़ में धंसी मिली। बच्ची का शव डब्ल्यू आकार में हो गया था। पानी और कीचड़ को ही मौत का कारण माना जा रहा है।

थाना प्रभारी शिवपूजन मिश्रा के मुताबिक कसर गांव में करीब साढ़े 4 बजे ढाई वर्ष की बच्ची सौम्या साहू पिता पिंटू साहू के बोरवेल में गिरने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचने पर बताया गया कि बच्ची घर के पीछे खेत में खेल रही थी। बोरवेल के पास पहुंचने पर बरसात से गीली हो चुकी मिट्टी धसक गई। इससे फिसल कर सौम्या बोरवेल में समा गई। सौम्या के साथ खेल रहे बच्चों ने भाग कर घर वालों को सूचना दी। बच्ची के बोरवेल में गिरने के बाद से घर में कोहराम मचा हुआ है। रेस्क्यू कार्य के तहत खुदाई के लिए दो जेसीबी को लगाया गया। दो घंटे में 40 फीट तक की खोदाई कर ली गई थी।

अभियान चलाने के बाद भी खुला रहा बोरवेल

रीवा में त्योथर तहसील के मनिका गांव में 12 अप्रेल को बोरवेल में एक बच्चे के गिरने की घटना के बाद पूरे प्रदेश के साथ यहां जिले में भी बोरवेल को बंद करने के लिए अभियान चलाया गया था। इसके बावजूद कसर में खुले बोरवेल पर ध्यान नहीं दिया गया। नतीजा दर्दनाक घटना हो गई।

मुख्यमंत्री भी हुए दुखी, प्रशासन को दी चेतावनी

इधर, इस घटना के बाद मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव (mp cm dr mohan yadav) ने गहरा दुख व्यक्त किया है साथ ही प्रशासन को चेतावनी भी दी है। मोहन यादव ने एक्स पर लिखे संदेश में कहा है कि सिंगरौली जिले के जनपद पंचायत चितरंगी के ग्राम कसर में किसान पिंटू शाह के स्वयं के खेत में 3 वर्षीय पुत्री सौम्या शाह की बोरवेल में गिरकर मृत्यु होने का समाचार अत्यंत दुखद है। इस तरह की लापरवाही से बच्चों की जान जोखिम में डालना और मासूम का काल कवलित होना अत्यंत दुखद है।

प्रशासन को सीएम ने दी चेतावनी

बच्चों की सुरक्षा के लिए आवश्यक है कि बोरवेल के गड्ढों को खुला ना छोड़ें। आपकी सतर्कता ही बच्चों का जीवन बचा सकती है। जिला प्रशासन को पहले ही निर्देशित किया जा चुका है कि इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो। सिंगरौली में आज बच्ची के गिरने की सूचना मिलने पर तत्काल बोरवेल के समानांतर खुदाई कर बचाव के प्रयास किए गए, लेकिन मासूम को बचाया न जा सका। बाबा महाकाल से दिवंगत की पुण्य आत्मा को शांति प्रदान कर अपने श्री चरणों में स्थान देने की प्रार्थना करता हूं।

यह भी पढ़ें: जिंदगी की जंग हार गया मासूम प्रहलाद, मुख्यमंत्री ने की बोरवेल करवाने वालों से यह अपील


बड़ी खबरें

View All

सिंगरौली

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग