14 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

परीक्षार्थी के पास मिली नकल सामग्री तो केंद्राध्यक्ष होंगे जिम्मेदार

तत्काल की जाएगी सख्त कार्रवाई....

2 min read
Google source verification
Singrauli collector has a meeting of central head of MP board exam,Singrauli collector has a meeting of central head of MP board exam

Singrauli collector has a meeting of central head of MP board exam,Singrauli collector has a meeting of central head of MP board exam

सिंगरौली. माध्यमिक शिक्षा मंडल की दो मार्च से शुरू होने वाली बोर्ड परीक्षा के मद्देनजर कलेक्टर केवीएस चौधरी ने बुधवार को शिक्षा अधिकारियों की ओर से की गई तैयारी की समीक्षा की। कलेक्ट्रेट सभागार में उन्होंने शिक्षा अधिकारियों के साथ केंद्राध्यक्षों की बैठक बुलाई। बैठक में उन्होंने परीक्षा संबंधित तैयारी की जानकारी लेने के बाद अधिकारियों और केंद्राध्यक्षों को आवश्यक निर्देश दिया।

खासतौर पर कलेक्टर ने परीक्षा में नकल पर नकेल कसने की हिदायत दी। कहा कि परीक्षा के दौरान किसी भी परीक्षार्थी के पास से नकल सामग्री पाई जाती हैतो इसके लिए सीधे केंद्राध्यक्ष को जिम्मेदार माना जाएगा। इसलिए बेहतर होगा कि परीक्षार्थियों की केंद्र में प्रवेश करने से पहले सघन तलाशी ले ली जाए। कलेक्टर ने परीक्षा के दौरान मंडल की ओर से निर्धारित किए गए सभी मापदंडो का शत प्रतिशत पालन किए जाने का निर्देश दिया।

कलेक्टर ने कहा कि निर्देशों का पालन कराना भी केंद्राध्यक्षों की ही जिम्मेदारी है। नकलविहीन परीक्षा कराना मंडल के निर्धारित मापदंडों में प्रमुख है। इसलिए परीक्षा केंद्रों में नकल नहीं होनी चाहिए। कहा कि अगर नकल की शिकायत मिली तो संबंधित परीक्षा केंद्र के केंद्राध्यक्ष सहित परीक्षा डूयूटी कर रहे शिक्षक पर तत्काल सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में उपस्थित जिला पंचायत सीइओ ऋतुराज व जिला शिक्षा अधिकारी बृजेश मिश्रा उपस्थित रहे।

कलेक्टर ने जारी किया यह भी निर्देश
- परीक्षा की ड्यूटी करना अनिवार्य घोषित किया गया है।
- परीक्षा की गोपनीयता हर हाल में बनी रहनी चाहिए।
- प्रश्नपत्र नजदीकी थानों में सुरक्षित रखने का निर्देश है।
- प्रश्नपत्र नियुक्त प्रतिनिधि के उपस्थिति में निकालना होगा।
- परीक्षा केंद्रों में परीक्षार्थियों के लिए फर्नीचर उपलब्ध हो।
- नकल प्रकरण की जानकारी कंट्रोल रूम को देना होगा।

फैक्ट फाइल
42 परीक्षा केंद्रों की संख्या
15 संवेदनशील परीक्षा केंद्र
05 अतिसंवेदनशील केंद्र
18346 हाइस्कूल में परीक्षार्थी
9410 हायर सेकंडरी में परीक्षार्थी
17724 हाइस्कूल में नियमित परीक्षार्थी
622 हाइस्कूल में प्राइवेट परीक्षार्थी
9075 हायर सेकंडरी में नियमित परीक्षार्थी
335 हायर सेकंडरी में प्राइवेट परीक्षार्थी