
अजा-जजा आरक्षण पर नगरीय प्रशासन विभाग ने मांगी जानकारी
सिंगरौली. नगर निगम चुनाव की तिथि और घोषणा से संबंधित भले ही अभी कोई चर्चा शुरू नहीं हुई हो, लेकिन नगर निगम अपनी ओर से पहले ही सारी तैयारी पूरी रखना चाहता है। यही वजह है कि निगम अधिकारियों की ओर से वार्डवार मतादाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। हालांकि इसको लेकर निगम को शासन स्तर से भी निर्देश जारी हैं। तय योजना के तहत निगम 30 मई तक मतदाता सूची से संबंधित सभी प्रक्रिया पूरी कर लेगा।
नगर निगम की ओर से वर्तमान में मतदाताओं की एक वार्ड से दूसरे वार्ड में शिफ्टिंग का कार्य चल रहा है। दरअसल नए परिसीमन के तहत निगम में वार्डों की संख्या 45 से बढक़र 50 हो गई है। वार्ड संख्या में बढ़ोत्तरी के चलते वार्डों की सीमा भी बदली है। इस फेरबदल में कई मतदाता नए वार्ड की सीमा में आ गए हैं। एेसे में मतदाता सूची में उन्हें पुराने वार्ड से निकाल कर नए वार्ड के मतदाताओं में शामिल करना है। चूंकि पांच नए वार्ड बने हैं। इसलिए नए वार्ड की मतदाता सूची अलग से तैयार की जाएगी। तय है कि एेसे में निगम अधिकारियों के लिए यह कार्य चुनौती भरा और अधिक समय लेने वाला है।
विधानसभा की तर्ज पर बन रही सूची
निगम की ओर से मतदाताओं की वार्डवार सूची विधानसभा की तर्ज पर बनाई जा रही है। मतदाताओं को निगम की ओर से बकायदा मतदाता पहचान पत्र भी जारी किया जाएगा। इसको लेकर तैयारी तेजी के साथ चल रही है। अधिकारियों के मुताबिक एक से दो दिनों में मतदाताओं को रिकॉर्ड में उनके पुराने वार्ड से निकाल कर नए वार्ड में शिफ्ट कर दिया जाएगा। इसके साथ ही नए मतदाताओं को भी सूची में शामिल किया जाएगा। सूची फाइनल होने के बाद सभी को पहचान पत्र जारी किया जाएगा।
अप्रेल में दिया जाएगा दावा-आपत्ति का मौका
अधिकारियों के मुताबिक अप्रेल के दूसरे सप्ताह तक मतदाता सूची तैयार कर ली जाएगी। मतदाता सूची फाइनल करने के बाद मतदाताओं से दावा-आपत्ति ली जाएगी। दावा-आपत्तियों का निराकरण अप्रेल में ही पूरा कर लिया जाएगा। दावा-आपत्ति लेने और निराकरण के लिए 22 अप्रेल से 30 अप्रेल तक की अवधि मुकर्रर की गई है। इसके बाद मतदाता सूची में संशोधन करते हुए अधिकतम 30 मई तक फाइनल सूची जारी कर दी जाएगी। जल्द ही नगर निगम की ओर से मतदाता सूची को लेकर तय तिथियां सार्वजनिक कर दी जाएगी।
बूथ की संख्या बढक़र 212 हो जाएगी
नगर निगम क्षेत्र में पूर्व में मतदान केंद्रों यानी बूथों की संख्या 207 रहा करती थी। वार्ड संख्या में 5 की बढ़ोत्तरी के बाद बूथों की संख्या में भी इजाफा होगा। अधिकारियों की ओर से अभी तक तय की गई योजना के तहत अब निगम क्षेत्र में बूथों की संख्या 212 हो जाएगी। पूर्व में मतदाताओं की संख्या 194899 रही है। इस संख्या में भी जबरदस्त इजाफा होने की संभावना बताई जा रही है। सूची तैयार होने तक में मतदाताओं की संख्या 2.15 लाख से अधिक होने की संभावना है।
Published on:
15 Mar 2020 09:53 pm
बड़ी खबरें
View Allसिंगरौली
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
