17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सिंगरौली में चोरी करते 15 को पकड़ा, अगले ही घटकर गए पांच… जानिए क्यों

मोरवा थाना के झिंगुरदा हनुमान मंदिर के पास की घटना, दस आरोपी कहां गये, किसके मेहरबानी से छोड़े गये। चर्चाओं का बाजार गर्म

3 min read
Google source verification

सिंगरौली. मोरवा थाना क्षेत्र के हनुमान मंदिर के पास से एनसीएल के सुरक्षाकर्मियों ने पन्द्रह कबाडिय़ों को घेराबंदी कर पकड़ा है। काबाडिय़ों से लाखों रुपए का कबाड़ बरामद किया है। सुरक्षा कर्मियों ने कार्रवाई के लिए मोरवा पुलिस को सौंप दिया। बता दें कि कबाड़ गिरोह एनसीएल की परियोजना झिंगुरदा के समीपस्थ हनुमान मंदिर मार्ग में बेशकीमती पाट्र्स चोरी कर भागने की फिराक में थे। एनसीएल मुख्यालय के सहायक सुरक्षा उप निरीक्षक राज शिवशंकर ने मोरवा पुलिस को लिखित शिकायत दी है।
बुधवार को मोरवा पुलिस ने अंतत: पंद्रह में से पांच कबाडिय़ों पर मामला दर्ज किया है। कबाड़ सरगना दीपक का नाम खुलकर सामने आ रहा है। मोरवा पुलिस इस सरगना पर कार्रवाई करेगी या नहीं दो चार दिन में स्थिति स्पष्ट हो जायेगी। दरअसल, परियोजना झिंगुरदा के हनुमान मंदिर के समीप गिरे हैवी टावर को सोमवार की देर रात कबाडिय़ों ने काटकर पिकअप वाहन में लोड कर ले जाने के फिराक में थे। जिसे एनसीएल के सुरक्षा कर्मियों ने घेराबंदी कर पन्द्रह कबाडिय़ों को दबोचते हुये पिकअप वाहन को कब्जे में लेकर मोरवा पुलिस को सौंप दिया था। करीब 16 घण्टे के बाद मोरवा पुलिस ने कबाड़ी राजकुमार गोंड़, पप्पू, राजेन्द्र, उजागिर, शिवदत्त के िालाफ आईपीसी की धारा 399, 400, 402 के तहत मामला दर्ज किया है। जबकि एनसीएल के उप निरीक्षक लिखित तौर पर पन्द्रह कबाडिय़ों को थाने में सुपुर्द करने की चिठ्टी-तहरीर मोरवा पुलिस को दिया था। दस आरोपी कहां गये, किसके मेहरबानी से छोड़े गये। चर्चाओं का बाजार गर्म है।
जानकारी के मुताबिक थानाक्षेत्र के एनसीएल परियोजनाओं में सीकेडी गिरोह पूरी तरह से सक्रिय है। हाल ही में नवानगर थाने के सीएमपीडीआई स्थित एमपीईबी के सब स्टेशन में कबाड़ गिरोह धावा बोलते हुए दो बिजलीकर्मियों के साथ मारपीट कर लाखों कीमत की सामग्री पार कर दी थी। हालांकि नवानगर पुलिस की सक्रियता से अंतरराज्जीय कबाड़ गिरोह को दबोच लिया। लेकिन एक-दो नहीं बल्कि दर्जनभर कबाड़ी गिरोह सक्रिय है। हर रोज नये कबाड़ गिरोह पनप रहे हैं। जिन पर पुलिस शिकंजा नहीं कस पा रही है। सूत्र बताते हैं कि कबाडिय़ों को पुलिस का संरक्षण मिल रहा है। जिसका फायदा कबाड़ गिरोह उठा रहे हैं। जी, हां एक ऐसा ही मामला मोरवा थाने के झिंगुरदा हनुमान मंदिर के के पास सामने आया है। जहां सोमवार की रात उक्त परियोजना के सुरक्षा कर्मी रात में गश्त कर रहे थे कि एक बिना नंबर का अवैध कबाड़ लोड पिकअप वाहन को पकड़ा, जिसमें लाखों कीमत के पाट्र्स और गैस कटर बरामद हुआ। वहीं कबाड़ गिरोह के 15 सदस्य दबोचे गये। इस कार्रवाई में एनसीएल के सुरक्षाकर्मी राजा शिवशंकर, एनके सिंह, जर्नाधन सिंह, कर्मवीर, रामसेन मिश्र, सुरेन्द्र शुक्ला, श्रीकांत शुक्ला सहित अन्य का सहयोग सराहनीय रहा।

आखिर दीपक को क्यों मिल रहा संरक्षण?
मोरवा के एनसीएल झिंगुरदा में दीपक नाम का कबाड़ी पर आखिर किसका संरक्षण है। जो खुलेआम बिना भय के दिनदहाड़े खदान में घुसकर एनसीएल के बेशकीमती पाट्र्स पार करने के फिराक में रहता है। सोमवार की देर रात पन्द्रह कबाड़ चोर पकड़े गये हैं। पुलिस के कड़ी पूछताछ के दौरान आरोपियों ने दीपक नाम के सरगना का नाम उजागर किया है। बताया जा रहा है कि पुलिस मामले की विवेचना में जुटी है। फिलहाल मोरवा पुलिस काबाडिय़ों की पकडऩे की पुष्टि की है।

crime IMAGE CREDIT: patrika

टावर को पार करने के फिराक में थे कबाड़ी
बताया गया कि हनुमान मंदिर के पास हैवी टावर गिरा था। इसे गैस कटर से काटकर कबाड़ गिरोह पार करने के फिराक में थे, लेकिन एनसीएल के सुरक्षाकर्मियों के गश्त के चलते कबाड़ी इसमें कामयाब नहीं हो सके। सुरक्षाकर्मियों ने घेराबंदी कर कबाडिय़ों को दबोचते हुए डायल 100 वाहन को सूचना दिया। जहां मोरवा पुलिस मौके पर पहुंचकर आरोपियों को अपने कब्जे में ले लिया है। वहीं चर्चाएं हैं कि दीपक नाम का कबाड़ी काफी सक्रिय है और उसका आतंक भी है। जिसके इसारे में खुलेआम पुलिस को भी चुनौती दे रहा है। इतना ही नहीं पिछले दिनों बनारस अहरौरा के पास वैगनार कार से एनसीएल का तांबा ले जाते हुए पकड़ा गया था, जो दिनदहाड़े परियोजनाओं के खदानों में घुसकर घटना को अंजाम दे रहा है।

एनसीएल के सुरक्षा कर्मियों की कामयाबी है। कोशिश है कि आने वाले दिनों में एनसीएल के परियोजनाओं से हो रही चोरियों पर पूरी तरह से रोक लग जायेगा।
एसके सिंह, जनसंपर्क अधिकारी एनसीएल