
tractor hits bike youth died in singrauli
सिंगरौली. बैढ़न थाना क्षेत्र के तियरा में रविवार की देर रात सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई है वहीं दूसरा घायल है। घायल को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। बाइक एवं ट्रैक्टर के बीच टक्कर में यह घटना हुई। मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक राम सागर बैगा पिता मटुक लाल बैगा 20 वर्ष, राजबली बैगा पिता शेषमणि बैगा 30 वर्ष निवासी परसदेही देर रात अपने घर परसदेही से बाइक में सवार होकर ससुराल ओरगाई जा रहा था। इसी बीच रात करीब 9.30 बजे तियरा के समीप यह घटन हो गई। सामने से तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर में बाइक जा टकराई। बताया जाता है कि तेजी रोशनी में बाइक सवार समझ नहीं पाया और ट्रैक्टर से जा टकराया। बाइक छतिग्रस्त हो गई। बाइक चालक राम सागर बैगा के सिर पर चोट आई काफी समय तक मौके पर पड़ा रहा। अत्यधिक ब्लड गिरने से उसकी मौत हो गई। वहीं उसका साथी राजबली बैगा बेसुध पड़ा हुआ था। करीब डेढ़ घंटे तक घटना स्थल पर पड़े रहे। इसके बाद किसी राहगीर ने पुलिस को सूचना दी।
12 बजे पहुंचे अस्पताल
बैढ़न पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों को करीब 12 बजे बैढ़न चिकित्सालय लाया गया। यहां चिकित्सकों ने रामसागर बैगा को मृत घोषित कर दिया। वहीं राजबली बैगा को उपचार के लिए भर्ती किया गया। उपचार के बाद राजबली बैगा की हालत में सुधार आ रहा है। वह खतरे से बाहर बताया जा रहा है।
परिजनो को देरी से चला पता
एक की मौत हो जाने एवं दूसरे के बेसुध रहने की वजह से परिजनों को काफी देरी से पता चल पाया। अस्पताल के घायलों के मोबाइल के जरिए उनके परिचितों को पुलिस ने सूचना दी। जिसके बाद वे देर रात जिला अस्पताल पहुंचे। पता चला कि राम सागर बैगा की मौत हो गई है। पुलिस राम सागर बैगा के शव का सोमवार सुबह पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौंप दिया।
Published on:
19 Mar 2018 09:02 pm
बड़ी खबरें
View Allसिंगरौली
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
