21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा में बोले केंद्रीय मंत्री …..

कांग्रेस की सरकार आई तो बंद हो जाएंगी योजनाएं

2 min read
Google source verification
Union Minister in BJP's Jan Ashirwad Yatra: Congress govt stopped scheme

Union Minister in BJP's Jan Ashirwad Yatra: Congress govt stopped scheme

सिंगरौली. भाजपा योजनाओं को शुरू करने वाली है और कांग्रेस बंद करने वाली। पूर्व में चंद महीनों के लिए प्रदेश में बनी कांग्रेस की सरकार ये देखा भी गया है। कांग्रेस की सरकार आई तो गरीब जनता के हित में शुरू भाजपा सरकार की सभी योजनाएं बंद कर दी जाएंगी। कुछ इसी तरीके से केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कांग्रेस पर हमला बोला। वे रविवार को भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

कर्थुआ मंडल के झोको में आयोजित रथ सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जिस विश्वास के साथ आप सबने भाजपा की सरकारें बनाई हैं। उसका प्रतिफल आपको कई गुना मिला है। आम गरीब आदमी के जीवन स्तर में जो बदलाव आया है वह पहले कभी नहीं था। गांव-गांव जोड़ने वाली प्रधानमंत्री सड़क भाजपा सरकार की ही परिकल्पना है। प्रदेश में अल्प समय के लिए बनी कांग्रेस की सरकार ने सभी जनकल्याणकारी योजनाओं पर पाबंदी लगा दी थीं। अब मुख्यमंत्री शिवराज ने सभी योजनाओं को फिर से शुरू कर दिया है। उन्होंने विधानसभा एवं लोकसभा में भाजपा के लिए जनता से समर्थन मांगा।

पहले दिन की चितरंगी पहुंची जन आशीर्वाद यात्रा में केंद्रीय मंत्री के अलावा उत्तर प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक भी मौजूद रहे। कर्थुआ से रवाना हुई यात्रा में संयोजक एवं सतना सांसद गणेश सिंह, क्षेत्रीय सांसद रीती पाठक, जिलाध्यक्ष राम सुमिरन गुप्ता, चितरंगी विधायक अमर सिंह, सिंगरौली विधायक राम लल्लू वैश्य और देवसर विधायक सुभाष वर्मा रहे। यात्रा का कर्थुआ में जोरदार स्वागत किया।

उप मुख्यमंत्री बोले, भाजपा हर वर्ग का रखती है ध्यान
जन आशीर्वाद यात्रा में शामिल उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश कुमार पाठक ने कहा कि सरकार की योजनाओं का गिनाया। कहा कि भाजपा की योजनाएं हर वर्ग के लिए होती हैं। केंद्र के अलावा जिन राज्यों में भाजपा की सरकार है, वहां लोगों के रहन-सहन का स्तर बदल गया है। उप मुख्यमंत्री ने फिर से भाजपा की सरकार बनाने का आग्रह किया। इस दौरान सांसद गणेश सिंह व रीती पाठक ने भी यात्रा को संबोधित किया। पहले दिन की यात्रा कर्थुआ से निकलकर देवसर, झखरावल, माडी़ छांदा, गीर छंदा, दुधमनिया, खिरवा होते हुए मोरवा पहुंची और वहां रात्रि का पड़ाव रखा।

आज जिला मुख्यालय पहुंचेगी यात्रा
आशीर्वाद यात्रा कल, सोमवार को मोरवा से रवाना होकर जयंत होते हुए जिला मुख्यालय वैढऩ पहुंचेगी। यहां रथ सभा के बाद यात्रा परसौना, खुटार, रजमिलान, सरई व निगरी होते हुए सीधी पहुंचेगी। वहां से यात्रा शहडोल जिला के ब्यौहारी की ओर रवाना होगी। जिला मीडिया प्रभारी नीरज सिंह परिहार के मुताबिक दूसरे दिन की यात्रा में जयंत व वैढऩ सहित चार सभाएं होंगी। पहले दिन की यात्रा में भाजपा के प्रदेश मंत्री राजेश पांडेय, यात्रा के संभागीय प्रभारी सीडा अध्यक्ष दिलीप शाह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गिरीश द्विवेदी, राम निवास शाह, प्रेमवती खैरवार, जनपद अध्यक्ष प्रणव पाठक, जिला महामंत्री सुंदरलाल शाह, जिला मंत्री विनोद चौबे, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह परमार सहित अन्य पदाधिकारी व बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।