
Woman fell in love with a young man, she killed her husband
सिंगरौली. महिला को कम उम्र के युवक से प्रेम हो गया। जब इसकी जानकारी पति को हुई तो वह विरोध किया लेकिन महिला मानने को तैयार नहीं थी। बल्कि उसने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर शव को चितरबईकला गांव के गदिहवा घाटी जंगल में फेंक कर दोनों फरार हो गए। खुटार चौकी पुलिस ने अंधी हत्या का खुलासा करते हुए महिला सहित प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।
दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने के बाद न्यायालय पेश किया। जहां से आरोपियों को जेल भेज दिया है। चौकी प्रभारी खुटार अभिषेक पाण्डेय ने बताया कि बीते 17 फरवरी की दोपहर साढ़े बजे चितरबईकला के गदिहवा घाटी के जंगल की झाड़ी में फुलझर निवासी सुरपति सिंह गोंड़ पिता शिवबखत सिंह गोंड़ उम्र 35 वर्ष का शव गले में गमछा से फंदा लगा हुआ मिला। घटनाक्रम मेंं प्रथम दृष्टया किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा गला घोटने के कारण मौत होने की संभावना जताई गई।
अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी। विवेचना में घटना स्थल पर उपस्थित साक्ष्य एवं गवाहों के कथन लेख के बाद कई बिंदुओं पर हुई विवेचना पर पाया गया कि मृतक की पत्नी आरोपी कल्पना सिंह गोंड़ से बुद्धसागर गुप्ता पिता पासनाथ गुप्ता उम्र 23 वर्ष निवासी गजरा बहरा थाना सरई का प्रेम प्रसंग चल रहा है। दोनों की पहचान ऑटो में लाने ले जाने के दौरान हुई थी। इसकी जानकारी महिला आरोपी कल्पना सिंह के पति सुरपति सिंह को हुई तब युवक अपनी पत्नी को आरोपी बुद्ध सागर गुप्ता से मिलने के लिए मना करता था। पति की बात महिला को नगावार गुजरी और उसने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर शव को जंगल में फेंक दिया।
ऐसे दिए हैं वारदात को अंजाम
आरोपी महिला ने अपने पति को लेकर वैढऩ इलाज कराने आई थी। जहां से वापस लौटने के दौरान रात 9 बजे चितरबईकला जंगल के रास्ते घर जा रहे थे। तभी गदिहवा घाटी के पास पहुंचते ही आरोपी बुद्धसागर गुप्ता ने मिर्च पाउडर का पैकेट लिया था जिसे युवक के आंख में डाल दिया। इस दौरान महिला आरोपी कल्पना सिंह गोंड़ व प्रेमी बुद्ध सागर गुप्ता ने गला दबाकर सुरपति सिंह गोंड़ की हत्या कर दी। इसके बाद गले में गमझा लपेटकर उसे झाड़ी में बांध दिया और मौके से दोनों फरार हो गए।
Published on:
20 Feb 2023 11:27 pm
बड़ी खबरें
View Allसिंगरौली
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
