जिले में चौंकाने वाले परिणाम देखने को मिल सकते हैं
सामान्यत युवा शक्ति को ढर्रे पर चली रही व्यवस्था के प्रति विद्रोही माना जाता है। रोजगार व अन्य समस्याओं को लेकर युवाओं में सर्वाधिक असंतोष भी रहता है। यहां भी युवा मतदाता इसी रास्ते पर चल पड़ा तो जिले से भी चौंकाने वाले परिणाम देखने को मिल सकते हैं। इसलिए सभी दलों में इन युवा मतदाताओं को लेकर चिंता है। माना जा रहा कि इन मतदाताओं को रिझाने के लिए सभी दलों को विशेष प्रयास करने होंगे। जिले में देवसर व चितरंगी के बाद सिंगरौली विस क्षेत्र में 18-19 आयु वाले 7946 मतदाताओं को शामिल किया गया है। यह संख्या जिले में सबसे कम है। उल्लेखनीय है कि जिले में चितरंगी विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक 2,35,276 मतदाता हैं। इसी प्रकार सिंगरौली विधानसभा क्षेत्र में 2,19,828 व देवसर विधानसभा क्षेत्र में 2,19,89 कुल मतदाता हैं।