9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan: पानी की टंकी फटने से 3 बहनों पर गिरी दीवार, एक की मौत, दूसरी का कट गया हाथ, घर में मचा कोहराम

तीनों बहनें खेल रही थीं। उसी दौरान पानी की टंकी अचानक फट गई। टंकी की दीवार तीनों बालिकाओं के ऊपर गिर गई। आ

2 min read
Google source verification

घायल जानू और आशा के साथ मृतक सोनिया (फोटो: पत्रिका)

Sirohi: पिण्डवाड़ा पुलिस थाना क्षेत्र के झाडोली गांव के बिलर गांव जाने वाले मार्ग पर एक कृषि कुंए पर बनी पानी की टंकी के अचानक फटने से टंकी के पास में खेल रही तीन बालिकाओं पर दीवार गिरी गई। तीनों दीवार के नीचे दब गई। इससे एक बालिका की मौत हो गई। दो गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल बालिकाओं का पिण्डवाडा राजकीय चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार करवा कर गंभीर हालत में रेफर किया। जहां दोनों बालिकाओं का उपचार जारी है।

झाडोली गांव के पास बिलर गांव जाने वाले कृषि फार्म पर कादंबरी बांध वरली पिण्डवाडा निवासी कैलाश कुमार पुत्र रूपाराम भील अपने बच्चों व माता-पिता के साथ निवास कर मजदूरी का काम कर परिवार का पालन पोषण कर रहा है। रविवार दोपहर एक बजे कृषि कुंए पर बनी पानी की टंकी के पास नहाने गया था। इस दौरान उसकी तीन बेटियां सोनिया (6), आशा (4) और जानू (2) अपने पिता के साथ टंकी के पास गई थी। वहीं तीनों बहनें खेल रही थीं। उसी दौरान पानी की टंकी अचानक फट गई। टंकी की दीवार तीनों बालिकाओं के ऊपर गिर गई। आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल पहुंचे तथा दीवार के नीचे फंसे बच्चों को निकालने के प्रयास किया।

यह वीडियो भी देखें :-

इस दौरान कैलाशकुमार ने घटना की जानकारी कृषि कुएं मालिक शंकर लाल मेघवाल को दी। घटना जानकारी मिलते ही शंकरलाल कुएं पर पहुंचा। कैलाश कुमार व मौजूद लोगों की मदद से तीनों बालिकाओं को कड़ी मशक्कत के बाद दीवार के नीचे से बाहर निकाला। घटना में तीनों बच्चों के चोट लगने से गंभीर घायल हो गए। तीनों गंभीर घायलों को उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय पिण्डवाड़ा लेकर पहुंचे। जहां डॉ. विनोद यादव ने बच्चियों की जांच कर सोनिया को मृत घोषित कर दिया। शव मोर्चरी में रखवाया। वहीं घायलों का प्राथमिक उपचार कर रेफर किया। घायल आशा का हाथ कट गया व जानू के सिर पर चोट लगी है। घटना की जानकारी पुलिस को मिलते ही एसआई प्रभुराम भजनलाल शर्मा, कांस्टेबल प्रवीण डामोर, राजेंद्र कुमार मय जाप्ता अस्पताल पहुंचे। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सिरोही रेफर करवाया। घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की।

घर में मचा कोहराम

मृतक का परिवार बहुत ही गरीब व दयनीय स्थिति में है। मृतक बच्ची के पिता कैलाश कुमार के चार पुत्री हैं। मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता है। दुर्घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना की जानकारी पिण्डवाड़ा तहसीलदार शंकरलाल परिहार को मिलते ही पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए घायल बच्चों व परिवार को सरकार की ओर से मिलने वाली आर्थिक मदद दिलाने का भरोसा दिलाया है।

यह भी पढ़ें : ससुराल आए जीजा ने दो नाबालिक का उठाया फायदा, अचानक पहुंच गई बड़ी बहन, ऐसा सबक सिखाया कि उड़ गए होश