
sirohi
रेवदर.अनादरा के लखावत हनुमान मंदिर में मंगलवार को भाजपा मंडल की बैठक अध्यक्ष लक्ष्मण कोली की अध्यक्षता में हुई। इसमें भाजपा जिलाध्यक्ष नारायण पुरोहित, विधायक जगसीराम कोली का सान्निध्य रहा।
बैठक में केन्द्र सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक वर्ष सफलतम पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पत्रक विमोचन किया गया। पत्रक प्रत्येक बूथ पर पहुंचाने की कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई। कार्यकर्ताओं की ओर से एकत्र 27,8 00 का चेक जिला अध्यक्ष को पीएम केयर फंड के लिए सौंपा गया।
बैठक में जिला महामंत्री जयसिंह राव, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष दीपेंद्र सिंह, मंडल महामंत्री चौपाराम चौधरी, झालाराम पुरोहित, मंडल उपाध्यक्ष वेलाराम चौधरी, पृथ्वी सिंह देवड़ा, दीपा राम देवासी, मंडल कोषाध्यक्ष नाथूराम चौधरी, मंडल मंत्री देवाराम सुथार, ललित कुमार, पूर्व मंडल महामंत्री धनाराम कोली, नरसाराम चौधरी, भीमाराम चौधरी, दोलाराम कोली, दिनेश प्रजापत, एससी मोर्चा जिला संयोजक मगन कोली, कमाराम चौधरी, जयंतीलाल कोली, रणछोडऱाम कोली, जगाराम कोली, भीमाराम चौधरी, रमेश सैन, लाखाराम चौधरी, मफतराम कोली, हमीराराम कोली आदि उपस्थित थे।
Published on:
09 Jun 2020 11:10 pm

बड़ी खबरें
View Allसिरोही
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
