scriptसिरोही जिले में 8.16 लाख मतदाता आज करेंगे 21 प्रत्या शियों के भाग्य का फैसला | assembly election 2023 | Patrika News
सिरोही

सिरोही जिले में 8.16 लाख मतदाता आज करेंगे 21 प्रत्या शियों के भाग्य का फैसला

-पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के बीच मॉक पोल के बाद सुबह 7 से शुरू हुआ मतदान, शाम 6 बजे तक चलेगा

सिरोहीNov 25, 2023 / 11:27 am

Satya

सिरोही जिले में 8.16 लाख मतदाता आज करेंगे 21 प्रत्या​शियों के भाग्य का फैसला

सिरोही जिले में 8.16 लाख मतदाता आज करेंगे 21 प्रत्या​शियों के भाग्य का फैसला

सिरोही। राजस्थान में नई सरकार के लिए विधानसभाओं में पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के बीच आज मतदान शुरू हो चुका है। मॉक पोल के बाद मतदान सुबह 7 से शुरू हुआ, जो शाम को 6 बजे तक चलेगा। इस चुनाव में जिले की तीनों विधानसभा सिरोही, रेवदर व पिण्डवाड़ा आबू क्षेत्रों में कुल 8 लाख 16 हजार 253 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर 21 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। जिनमें 4 लाख 25 हजार 722 पुरुष और 3 लाख 90 हजार 519 महिला मतदाता शामिल है।

जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. भंवरलाल के मुताबिक चुनाव को लेकर पुलिस-प्रशासन की चाक-चौबंद व्यवस्था है। जिले की तीनों सीटों सिरोही-शिवगंज, रेवदर व पिण्डवाड़ा आबू क्षेत्रों में शांतिपूर्ण मतदान पर शांतिपूर्ण मतदान जारी है। सभी जगह सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम है। मतदान को लेकर युवाओं व महिलाओं में खासा उत्साह नजर आया। कई मतदान केन्द्रों पर सुबह 7 बजे से ही मतदाताओं की कतारें लगी रही। जैसे जैसे समय बीता मतदाताओं की कतारें बढ़ती गई।
इधर, जिला पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी ने भी पुलिस-फोर्स को सुरक्षा व कानून व्यवस्थाओं के लिए दिशा निर्देश प्रदान किए। जिला कलक्टर ने जिले के सभी मतदाताओं से शांतिपूर्ण तरीके से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की है। ताकि जिले में मतदान प्रतिशत बढ़ सके।
——————-
जिले में 2.37 लाख युवा वोटर्स, जिनमें 37374 युवा पहली बार देंगे वोट

सिरोही जिले में 18 से 29 साल की उम्र के 2 लाख 37 हजार 206 युवा मतदाता है। जिनमें 1 लाख 31 हजार 208 पुरुष और 1 लाख 5 हजार 997 महिला मतदाता शामिल है। इनमें भी 37 हजार 374 युवा नए जुड़े हैं, जो पहली बार वोट देंगे। जिसमें 21 हजार 908 पुरुष और 15 हजार 466 महिला मतदाता शामिल है। ये युवा वोटर्स ही प्रत्याशियों की जीत-हार का फैसला करेंगे। इसको लेकर प्रत्याशियों की इन पर निगाहें टिकी है।

——————–

युवाओं में दिख रहा उत्साह
इस बार के चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर निर्वाचन विभाग का भी युवाओं पर फोकस रहा है। इसको लेकर विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से निरंतर युवाओं को जागरुक किया गया। राजस्थान पत्रिका ने भी मतदाताओं को जागरुक करने के लिए जागो जनमत अभियान के तहत निरंतर गतिविधियां आयोजित कर प्रेरित किया। इसी का नजीजा है कि युवाओं में जागरुकता आई है। मतदान केन्द्रों पर युवाओं में वोट देने को लेकर खासा उत्साह नजर आया।
——————

चप्पे-चप्पे पुलिस की नजर, 2100 पुलिस-फोर्स तैनात

मतदान के दौरान कानून व शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिलेभर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस की नजर है। एसपी सिरोही ज्येष्ठा मैत्रेयी ने बताया कि जिलेभर में पुलिस के 2100 अधिकारी-जवान तैनात किए हैं। इनमें सीआरपीएफ, बीएसएफ, आरएसी, एसडीआरएफ, गुजरात व राजस्थान के होमगार्ड, पुलिस बल, क्यूआरटी के जवान शामिल है, जो हर गतिविधि पर नजर रख रहे हैं। सिरोही

जिले में यह इतने मतदाता

जिले में कुल मतदाता—816253

पुरुष मतदाता—-425722

महिला मतदाता—-39051912


जिले में चुनाव के लिए नियुक्त कुल कर्मचारी—5500

इनमें पुलिसकर्मी—-2100

—————

जिले की तीनों विधानसभाओं की फैक्ट फाइल
सिरोही विधानसभा
विधानसभा में कुल मतदान केन्द्र–283

कुल मतदाता—- 3 लाख 4 हजार 420
इनमें पुरुष मतदाता—-1 लाख 58 हजार 107

महिला मतदाता—1 लाख 46 हजार 311
थर्ड जेंडर—-2

18 से 29 साल के युवा मतदाता—-86 हजार 84

—————–

रेवदर विधानसभा
विधानसभा में कुल मतदान केन्द्र—-261

कुल मतदाता—-2 लाख 83 हजार 551
इनमें पुरुष मतदाता—1 लाख 49 हजार 654

महिला मतदाता—-1 लाख 33 हजार 888
थर्ड जेंडर—-9

18 से 29 वर्ष के युवा मतदाता—81 हजार 597

——————

पिण्डवाड़ा-आबू विधानसभा क्षेत्र
विधानसभा में कुल मतदान केन्द्र—-210

कुल मतदाता—-2 लाख 28 हजार 282
इनमें पुरुष मतदाता—1 लाख 17 हजार 961

महिला मतदाता—-1 लाख 10 हजार 320
थर्ड जेंडर—-1

18 से 29 वर्ष के युवा मतदाता—69 हजार 525

——————–

जिले में 18 से 19 वर्ष के 37374 युवा पहली बार देंगे वोट

विधानसभा पुरुष महिला कुल मतदाता
सिरोही 8294 6296 14590

रेवदर 7081 4470 11551
पिण्डवाड़ा आबू 6533 4700 11233

Hindi News/ Sirohi / सिरोही जिले में 8.16 लाख मतदाता आज करेंगे 21 प्रत्या शियों के भाग्य का फैसला

ट्रेंडिंग वीडियो