23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बालिका स्कूलों के लिए आई अच्छी खबर, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के कार्यक्रम में ये हो गई बड़ी घोषणा

Education Minister Madan Dilawar: 6 करोड़ की लागत से बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल का नया अत्याधुनिक भवन बनवाने वाले भामाशाह रमेश कुमार पी शाह ने सिरोही जिले में चल रही 36 राजकीय बालिका स्कूलों में हर संभव मदद करने की घोषणा की।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सिरोही

•

image

Akshita Deora

•

Updated: 22 Apr 2025, 11:09 AM IST

Good News For Student: राजस्थान के प्रवासियों ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का बेंगलुरु क्लब में स्वागत किया। राजस्थान में शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों व सुधार कार्यक्रमों से प्रवासी राजस्थानियों से रूबरू कराने के लिए इन दिनों राज्य के शिक्षा मंत्री दक्षिण भारत के दौरे पर है। इसी दौरान सिरोही जिले के कालन्द्री के मूल निवासी व बेंगलुरु में व्यवसायरत भामाशाह व आर के ट्रस्ट के संस्थापक रमेश पी शाह ने बेंगलुरु क्लब में प्रवासियों के साथ शिक्षा मंत्री का संवाद कार्यक्रम आयोजित किया।

इस कार्यक्रम में सिरोही जैन संघ बेंगलुरु के पदाधिकारियों ने भी भाग लिया एवं उनका स्वागत किया। इस अवसर पर कालन्द्री में 6 करोड़ की लागत से बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल का नया अत्याधुनिक भवन बनवाने वाले भामाशाह रमेश कुमार पी शाह ने सिरोही जिले में चल रही 36 राजकीय बालिका स्कूलों में हर संभव मदद करने की घोषणा की।

यह भी पढ़ें : Govt Job : चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा: आवेदन की अंतिम तिथि आज, अब तक 21,61,721 आवेदन जमा

इन 36 बालिका स्कूलों में पिण्डवाड़ा तहसील की 13, रेवदर की 7, सिरोही व शिवगंज की 6-6 एवं आबूरोड की 4 स्कूलें शामिल हैं। शिक्षा मंत्री ने बेंगलुरु के पहले चेन्नई में भी राजस्थान के प्रवासियों से मुलाकात कर उनसे भी सहयोगी बनने की अपील की। चेन्नई के प्रवासियों ने भी शिक्षा मंत्री का स्वागत किया व भरोसा दिलाया कि वे शिक्षा के कार्यों में सहभागी बनेंगे। शिक्षा मंत्री के साथ दिलीप परिहार, राहुल गर्ग एवं डॉ. जगदीश विजय भी थे।

यह भी पढ़ें : Rajasthan: राजस्थान में भाभी के लिए महिला कांस्टेबल ने किया ऐसा काम, अब नहीं पहन पाएगी वर्दी