
सिरोही. हिन्दू नववर्ष को लेकर निकाली गई शोभायात्रा में मौजूद विद्यार्थी व अन्य।
जिला मुख्यालय पर शहर की बालिका आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक सिरोही एवं भारत विकास परिषद के संयुक्त तत्वावधान में शोभायात्रा का आयोजन किया गया।
प्रधानाचार्य मधुसूदन त्रिवेदी ने बताया कि शोभायात्रा में उत्साह देखते ही बन पड़ा। इससे पूर्व भारत विकास परिषद के सदस्यों ने सेवा बस्तियों में जाकर द्वार पर नववर्ष के तोरण बांधकर व बस स्टैंड तथा सरजावाव गेट पर तिलक लगाकर व मुंह मीठा करवाकर व्यक्तिगत शुभकामनाएं दी। अंत में रामझरोखा मंदिर में महाआरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कडाना बाड़मेर मठ के मठाधीश परशुरामगिरी महाराज का पावन सान्निध्य रहा। कार्यक्रम में भारत विकास परिषद से कुंदन सिंह, अध्यक्ष प्रवीण खत्री, सचिव नरेंद्र पाल सिंह, कोषाध्यक्ष शंकर लाल माली, राजेंद्र सिंह राठौड़, ओंकार सिंह उदावत, गणपत सिंह देवड़ा, डॉक्टर सुनंदा जैन, शैलेंद्र सिंह्र आदि उपस्थित थे।
मंडार के होली चौक में हुआ घोष वादन
मंडार. कस्बे में आदर्श विद्या मन्दिर माध्यमिक विद्यालय के विद्याथीZ सुबह शारीरिक प्रमुख गणपत लाल व गजेन्द्र सिंह ठाकोर की अगुआई में बस स्टैंड स्थित मुख्य स्थल होली चौक, महालक्ष्मी मंदिर तथा लीलाघारी महादेव मंदिर के प्रवेश द्वार सूरज पोल पहुंचे। जहां घोष वादकों ने घोष वादन के साथ शंख नाद कर नए वर्ष का स्वागत किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रकाशचन्द्र पुरोहित ने विस्तृत जानकारी दी। उधर जेतावाड़ा ग्राम पंचायत में हिंदू नव वर्ष धूमधाम से मनाया गया । जिसमें हीर सिंह बीका व युवा मोहन सिंह राठौड़, शेल सिंह राठौड़, बलवंत सिंह राठौड़, लालू राम भील, हरसनराम भील, प्रकाश भील, मुकेश संत, पिंटू श्रीमाली का सहयोग रहा। नववर्ष के उपलक्ष्य में आनन्द सिंह राठौड़ ने 500 भगवे ध्वज की व्यवस्था की।
पिंडवाड़ा. नवीन आदर्श विद्या मन्दिर में भारतीय नववर्ष का उत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। जिसमें विद्या मन्दिर के भैया बहिनों ने नगर के मुख्य मार्गों से होकर प्रभात फेरी निकाली जिसका नगर के लोगों ने चौराहों पर स्वागत किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य मदनलाल रावल ने बताया कि इस मौके पर पिण्डवाड़ा नगरपालिका अध्यक्ष जितेन्द्र प्रजापत, विद्यालय समिति अध्यक्ष धरमाराम, सह जिला कोषाध्यक्ष रमेश पटेल व पूर्वआरआई थानसिंह ने रैली को भगवा पताका दिखाकर रवाना किया । इस अवसर पर प्राथमिक भाग प्रधानाचार्य सोमाराम, भीमसिंह, जगदीश शर्मा, रमेशदेवड़ा, रेखा कंवर, सुधा गुप्ता, रितेशकुमार, दलपत सिंह, हीरालाल प्रजापत आदि मौजूद थे।
पोसालिया. कस्बे की आदर्श विद्या मंदिर मा.वि स्वागत समिति ने आजाद चौक, शक्ति चौक, अंबे माता मंदिर मीणा वास और मेन चौक अरठवाडा में नव वर्ष के मंगल अवसर पर रंगोली, ध्वज, गुड, धनिया व तिलक लगाकर लोगों का अभिवादन किया गया। इस अवसर पर संस्था प्रधान गोविंद सिंह, विजेंद्र जोशी, जितेंद्र सिंह राव, राजेश कुमार, अशोक कुमार, पीर सिंह और मंजू दीदी तथा विद्या मंदिर के भैया बहनों का सहयोग रहा ।
सिरोही. आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक सिरोही में दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर के प्रांगण में हिन्दू नववर्ष हर्शोल्लास के साथ मनाया गया। विद्या मंदिर के प्रचार प्रसार प्रमुख कैलाश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि हिन्दू नववर्ष का प्रारम्भ चैत्र नवरात्रा को हनुमान चालिसा के साथ प्रबंध समिति अध्यक्ष ओंमकार सिंह, विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य राजेश त्रिवेदी के आतिथ्य में हुआ । इस अवसर विद्या मंदिर सहायक प्रधानाचार्य गजेन्द्रपाल, आचार्य कैलाश कुमार, देवाराम, श्रवण कुमार, जितेन्द्र कुमार, जगदीश माली, विक्रम कुमार, भावेश, प्रदीपसिंह, कालूराम ,सुरेश, दिलीपसिंह, विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे।
सरूपगंज. आदर्श विद्या मंदिर सरूपगंज के तत्वावधान में गरबा चौक में हिंदू नववर्ष हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । समाजसेवी तुलसीराम माली के आतिथ्य, प्रधानाचार्य महेंद्र राजपुरोहित व प्राथमिक भाग प्रधानाचार्य देवाराम चौधरी के सानिध्य में नया साल मनया गया।
Published on:
03 Apr 2022 04:24 pm
बड़ी खबरें
View Allसिरोही
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
