सिरोही. जिले में मंगलवार को कोरोना का कहर बरपा। पहली बार एक साथ 27 मरीज सामने आने से प्रशासन तथा जिलेवासियों में हड़कंप मच गया। तत्काल कोरोना पॉजिटिव मरीजों के गांवों में प्रशासन ने कफ्र्यू क्षेत्र घोषित कर दिया। सवेरे 8 जनों की पॉजिटिव रिपोर्ट आई थी, जिसमें एक की पुनरावृत्ति हुई थी। दोपहर बाद अचानक 20 जनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि जिले में मंगलवार को एक साथ 27 मरीज आए। इसमें सनवाड़ा में 7, पालड़ी एम में 5, असावा में 3, मोरली, रायपुर, हड़मतिया में 2-2, कालन्द्री, चूली, पिण्डवाड़ा, रोहिड़ा, मावल और सिरोड़ी 1-1 मरीज मिला। सभी को कोविड अस्पताल लाए तथा इनके परिजनों के भी सैम्पल लिए।