प्रशासन पहुंचा खाखरवाड़ा
सूचना पर प्रशासन में हड़कंप मच गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश कुमार, पिण्डवाड़ा एसडीएम दूदाराम, तहसीलदार कल्पेश जैन, भावरी उपतहसीलदार गणपतसिंह चौहान, आरआई जेठमल सैन, पटवारी संदीपसिंह देवड़ा, भेराराम देवासी व पुलिस अधिकारी खाखरवाड़ा पहुंचे। गांव के सारे रास्ते बंद करवाए एवं गलियों में बेरिकेड लगवाए। शनिवार को गांव में हाइपोक्लोराइट का भी छिड़काव किया गया था। प्रशासनिक लवाजमे के पहुंचते ही लोग घरों में दुबके रहे। गांव में दहशत है। उपखण्ड अधिकारी ने मरीज के आस-पास के क्षेत्र में कफ्र्यू लगाने के निर्देश दिए।
उधर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि यह रानीवाड़ा में मिले पॉजिटिव मरीज के साथ आया था। इससे पूर्व डबाणी में मिले मरीज की ट्रेवल हिस्ट्री के आधार पर डबाणी तथा पामेरा के 14 लोगों के सैम्पल शनिवार को भेजे थे, जिनकी रिपोर्ट आना बाकी है।