31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

13.34 करोड़ की लागत से अम्बाजी में शुरू हुआ देश का सबसे बड़ा लाइट एंड साउंड शो

अम्बाजी के गब्बर पर्वत पर 51 शक्तिपीठ परिक्रमा महोत्सव के कार्यक्रम में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने किया लोकार्पण
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सिरोही

•

image

TILOK AGARWAL

•

Updated: 10 Apr 2022, 1:46 AM IST

13.34 करोड़ की लागत से अम्बाजी में शुरू हुआ देश का सबसे बड़ा लाइट एंड साउंड शो

13.34 करोड़ की लागत से अम्बाजी में शुरू हुआ देश का सबसे बड़ा लाइट एंड साउंड शो

आबूरोड. गुजरात सरकार की ओर से अम्बाजी के गब्बर पर्वत पर स्थापित किए गए देश के सबसे बड़े लाइट एंड साउंड शो का शुक्रवार रात्रि गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने लोकार्पण किया। शुक्रवार से अम्बाजी में शुरू हुए तीन दिवसीय 51 शक्तिपीठ परिक्रमा महोत्सव के उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा कि 13.34 करोड़ की लागत से बने लाइट एंड साउंड शो आने वाले समय में अम्बाजी तीर्थधाम का नया आकर्षण का केंद्र बनेगा। मुख्यमंत्री ने अम्बाजी में शुरू हुए तीन दिवसीय 51 शक्तिपीठ परिक्रमा महोत्सव को अम्बाजी यात्राधाम के विकास में नया आयाम स्थापित करने वाला कार्य बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा एक ऐसी कार्यप्रणाली विकसित की है, जिसमें कार्य का मुहूर्त किया जो करता है, वहीं उस कार्य का लोकार्पण भी करता है। जिसका उदाहरण ये लाइट एंड साउंड शो है। मुख्यमंत्री पटेल ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के 51 शक्तिपीठों को एक स्थान पर स्थापित करने का संकल्प लिया था। जिसे अम्बाजी में साकार किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सांस्कृतिक विलेज का उद्घाटन किया। मंदिर की नई वेबसाइट लांङ्क्षचग व गुजरात पवित्र यात्राधाम विकास बोर्ड की ओर से विकसित किए गए मोबाइल एप्प की भी लांङ्क्षचग कार्यक्रम में की गई। कार्यख्रम में मार्ग व भवन विभाग मंत्री पूर्णेश मोदी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने चैत्र नवरात्रि के अवसर पर पवित्र यात्राधाम अम्बाजी में अनेक कार्यों का लोकार्पण कर यात्रियों को सौगात दी है। प्रवास व यात्राधाम राज्यमंत्री अरङ्क्षवद रेचाणी, सांसद परबतभाई पटेल, राज्य सभा सांसद दिनेश अनावाडिया, विधायक शशिकांत भाई पंडया, मुख्यमंत्री अग्र मुख्य सचिव के. कैलाशनाथन, मुख्य सचिव पंकजकुमार, प्रवासन विभाग के सचिव हरित शुक्ला, गुजरात पवित्र यात्राधाम विकास बोर्ड के सचिव आरआर रावल, जिला विकास अधिकारी स्वप्निल खरे समेत कई अधिकारी मौजूद थे।