ये तीनों किन्नरों के साथ विभिन्न स्थानों पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में डांसर का कार्य करते है। पुलिस के अनुसार मंगलवार की सुबह रणवीर जाट नहाने के बाद मकान की छत पर अपने बाल सुखा रहा था। इसी दौरान उसके बाल जो महिलाओं की तरह लंबे थे, वे उपर से गुजर रही 11 केवी विद्युत लाइन को छू गए। बाल गीले होने से उसमें करंट प्रवाहित हो गया और वह छत से नीचे गिर पड़ा।