17 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Earthquake: माउंट आबू में फिर महसूस हुए भूकंप के झटके, घरों से बाहर भागे लोग

Sirohi News: अचानक बादलों की गडगड़ाहट जैसी पहाड़ों के चटकने की आवाज के साथ आए भूकम्प के झटके महसूस हुए। करीब 10 से 12 सैकण्ड तक चले भूम्कप से लोग घरों से बाहर निकल आए।

less than 1 minute read
Google source verification
sirohi news

माउंट आबू।पर्यटन स्थल माउंट आबू में देर रात 10 बजकर 16 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। जानमाल की हानि के समाचार नहीं हैं। बार-बार भूकंप आने से लोगों में भय बना हुआ है। देर रात तक जगे रहने वाले लोग सोने की तैयारी कर ही रहे थे, कि अचानक बादलों की गडगड़ाहट जैसी पहाड़ों के चटकने की आवाज के साथ आए भूकंप के झटके महसूस हुए। करीब 10 से 12 सेकंड तक चले भूकंप से लोग घरों से बाहर निकल आए।

माउंट आबू निवासी कुमार कारंडे ने बताया कि वे कुर्सी से उठकर सोने की तैयारी कर ही रहे थे कि अचानक बादलों की जोरदार गर्जना जैसी आवाज आने लगी। कुर्सी, चारपाई, पंखा आदि हिलने लगे। भूकंप की महसूसता होने पर आस-पास के लोग भी घरों से बाहर आ गए।

धनजंय डोंबे का कहना है कि गहरी नींद में सोए थे कि अचानक किचन से बर्तन गिरने की आवाज आई। उठकर देखा तो भूकंप से घर की कई चीजें हिलती हुई नजर आईं। घर में सोए हुए अन्य लोगों को जगाकर बाहर जाने को कहा। घरों में सोए हुए कई लोग भूकंप का झटका महसूस होने से बाहर आ गए।

देर तक घरों से बाहर रहने के बाद लोग घरों के अंदर चले गए। कई लोगों को गहरी नींद में सोए होने से भूकंप के आने का मालूम ही नहीं हुआ। ओरिया, अचलगढ़, सालगांव, जवाई, गुरुशिखर, आरणा, उत्तरज, शेरगांव आदि ग्रामीण क्षेत्रों से भी भूकंप आने के समाचार मिले हैं। कहीं से कोई जानमाल के नुकसान के समाचार नहीं है। गत 10 नवम्बर को भी सवेरे 7 बजकर 51 मिनट पर पांच से छह सेकंड तक भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

यह भी पढ़ें: सिरोही में आदमखोर पैंथर का आंतक, पालतू कुत्ते पर हमला कर गर्दन को लिया शिकंजे में; आगे जानिए क्या हुआ

बड़ी खबरें

View All

सिरोही

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग