
sirohi
दस्तावेज और कबाड़ जलकर खाक
आबूरोड.रीको औद्योगिक क्षेत्र में फोरलेन स्थित एक बंद पड़ी इकाई में मंगलवार सुबह आग लग गई। इकाई से उठते धुएं को देखकर आसपास के लोगों ने रीको पुलिस को सूचना दी। जिस पर हेड कांस्टेबल छैलसिंह मय जाब्ता मौके पर पहुंचा। नगरपालिका दमकल वाहन के मौके पर पहुंचने पर करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग में दस्तावेज व कबाड़ सामान जल गया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
जानकारी के अनुसार फोरलेन पर रीको औद्योगिक क्षेत्र स्थित सिवानो हेल्थ केयर नामक इकाई में मंगलवार सुबह अचानक आग लग गई। बंद इकाई के एक कमरे से धुआं व लपटे उठती देख लोगों ने रीको थाने में सूचना दी।
जिस पर नगरपालिका दमकल कार्यालय को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर दमकलकर्मी फुलसिंह, कमलकिशोर व रमजान खान मौके पर पहुंचे व काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
Published on:
13 Nov 2019 09:51 am
बड़ी खबरें
View Allसिरोही
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
