माउंट आबू .यहां रविवार रात गरबा खेलते एक पर्यटक की हृदयगति रुकने से मृत्यु हो गई। थाना प्रभारी अचलसिंह देवड़ा के अनुसार सूरत से जगदीश भाई पुत्र वल्लभ भाई छह मित्रों के साथ माउंट आबू आए थे। सभी एक होटल में कार्यक्रम में गरबा खेलने लगे। इस दौरान जगदीश बेहोश होकर गिर गए उन्हें तुरंत ग्लोबल अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मृत्यु के कारणों की तफ्तीश आरंभ कर दी।