9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्पा सेंटर में संदिग्ध हालत में मिला पत्नी का शव, पति फरार

मृतका के भाई ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसकी बहन नई दिल्ली में मैदानगढ़ी थाना क्षेत्र के भाटी माइंस संजय कॉलोनी निवासी ममता (21) पत्नी सागर राजपूत और उसका जीजा संजय पुत्र बलवीर एक दिन पूर्व ही आबूरोड आए थे।

less than 1 minute read
Google source verification

आबूरोड के मानपुर रजवाड़ा पुल के पास एक कॉपलेक्स में संचालित स्पा सेंटर में सोमवार सुबह एक महिला का शव संदिग्ध हालत में मिला। महिला एक दिन पहले ही पति के साथ स्पा सेंटर आई थी। घटना के बाद पति मौके से फरार हो गया। मौके पर मौजूद मृतका के भाई ने उसकी बहन का रात्रि में पति के साथ विवाद होने और हत्या करने की आशंका जताई थी।

घटना के बाद शहर थानाधिकारी बंशीलाल साध और एफएसएल की टीम ने घटना स्थल का जायजा लिया। शहर पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह मानपुर स्थित कॉपलेक्स में एक महिला का शव मिलने की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मौके पर महिला का शव कमरे में मिला।

यह भी पढ़ें : कैंटर से टकराई कार के उड़े परखच्चे, 1 ही परिवार के 4 लोगों की मौत, अस्थि विसर्जन के लिए जा रहे थे हरिद्वार

इधर, मृतका के भाई ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसकी बहन नई दिल्ली में मैदानगढ़ी थाना क्षेत्र के भाटी माइंस संजय कॉलोनी निवासी ममता (21) पत्नी सागर राजपूत और उसका जीजा संजय पुत्र बलवीर एक दिन पूर्व ही आबूरोड आए थे। रात में उसकी बहन और जीजा के बीच झगड़ा हुआ था। सुबह कमरे पर पहुंचा तो देखा उसकी बहन मृत हालत में थी। उसने आरोप लगाया कि उसके जीजा संजय ने उसकी बहन ममता की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतका के फरार पति की तलाश की जा रही है। पुलिस ने मृतका का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।