वर्षाऋतु के दौरान चट्टानों के खिसकने से माउंट आबू को देश से जोडऩे वाले एकमात्र आबूरोड-माउंट आबू मार्ग के अवरूद्ध होने की स्थिति में आपात स्थिति से निपटने के लिए वैकल्पिक माउंट आबू-सिरोडी सडक मार्ग का जीर्णोद्वार करवाने, पर्यटकों के अधिक ठहराव, माउंट आबू के प्रति उनमें रुचि उत्पन्न करने को प्रस्तावित नए दर्शनीयस्थल लख चौरासी योजना, हर्बल गार्डन समेत विभिन्न उद्यानों के विकास की योजनाओं को अमलीजामा पहनाने की मांग की जा रही है। इसके साथ ही पर्यटकों व धार्मिक यात्रियों की आस्था को देखते हुए उनके आवागमन को सुगम बनाने के लिए शक्तिपीठ आस्थास्थल अधरदेवी, अनादरा प्वाइंट-भैरूतारक धाम के प्रस्तावित रोप-वे स्थापित करने की स्वीकृति प्रदान कराने, पौराणिक व अन्य पर्यटनस्थलों के विधिवत विकास के लिए विशेष तौर पर बजट मुहैया करवाने की लोगों की मांग है।