9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

VIDEO मेहंदी व ग्रीन मुनिया की रंगोली से मतदान की प्रेरणा, जिलेभर में हुए विभिन्न कार्यक्रम

सिरोही. मतदान जागरूकता को लेकर शुक्रवार को जिलेभर में विभिन्न कार्यक्रम हुए। यहां हिन्दुस्तान स्काउट गाइड कार्यालय में मेहंदी व बाहर ग्रीन मुनिया की रंगोली बनाकर मतदान के प्रति लोगों को जागरूक किया।

3 min read
Google source verification
SIROHI

SIROHI

सिरोही. मतदान जागरूकता को लेकर शुक्रवार को जिलेभर में विभिन्न कार्यक्रम हुए। यहां हिन्दुस्तान स्काउट गाइड कार्यालय में मेहंदी व बाहर ग्रीन मुनिया की रंगोली बनाकर मतदान के प्रति लोगों को जागरूक किया। इसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, साथिन व स्काउट गाइड का सहयोग रहा।
स्वीप कार्यक्रम के प्रभारी नाथूसिंह राठौड़ ने संभागियों को शत-प्रतिशत मतदान के लिए शपथ दिलवाई। जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक गंगा कलावंत ने सभी को मतदान के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। सहायक स्वीप प्रभारी सुनील गुप्ता, भारती राठौड़, शारीरिक शिक्षक हेमलता रावल, सुल्तानसिंह, हिन्दुस्तान स्काउट गाइड डीओ विजय कुमार, विजय यादव, मंजुला खत्री ने सहयोग किया। मेहंदी प्रतियोगिता में गुलबान प्रथम, मधु द्वितीय व वैशाली वाघेला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

टीम भावना से करें चुनाव कार्य
लोकसभा चुनाव के लिए आयकर, वाणिज्यिक कर, बैंक व आबकारी अधिकारियों की बैठक शुक्रवार को उपनिदेशक कृषि (आत्मा) के सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेन्द्र कुमार सोलंकी की अध्यक्षता में हुई। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि अधिकारी आपसी समन्वय व टीम भावना के साथ कार्यों को अंजाम दें। प्रत्याशी के बैंक खाते में संदेहास्पद व्यवहार या लेन-देन पर निगरानी रखते हुए सूचना निर्वाचन कार्यालय को दें। उन्होंने कहा कि शराब, नकदी व मतदाताओं को अन्य प्रलोभनों को रोकने के लिए निगरानी दलों को प्रभावी तरीके से कार्य करना होगा।
मास्टर ट्रेनर नरेश परमार एवं विपिन डाबी ने आबकारी विभाग के कार्य, बैंको के दायित्व, आयकर विभाग के कार्य का प्रशिक्षण दिया। मुख्य कार्यकारी अधिकारी नाथूसिंह राठौड़ एवं उपखंड अधिकारी हंसमुख कुमार ने निर्वाचन व्यय से संबंधित वैधानिक प्रावधान, भ्रष्ट आचरण, आईपीसी की धाराओं व प्रावधानों के बारे में बताया। बैठक में लीड बैंक अधिकारी मनोज सुथार, आबकारी अधिकारी मोहनराम पुनिया, आयकर, वाणिज्यकर विभाग एवं बैकों के अधिकारी मौजूद थे।

स्टीकर्स का विमोचन
स्वीप अंतर्गत मतदाताओं को जागरूक करने व उन्हें 29 अप्रेल को मतदान करने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से जिला निर्वाचन अधिकारी ने वोट डालने जाना है, अपना फर्ज निभाना है व बूथ पर आएं करें मतदान नामक स्ट्रीकर सरकारी वाहन पर चस्पा कर विमोचन किया। अन्य अधिकारियों ने भी वाहनों पर स्ट्रीकर चस्पा किए। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश चौधरी, नितिन गहलोत, गिरीश देवड़ा मौजूद रहे।

मानव शृंखला 12 को
जिला निर्वाचन अधिकारी ने आदेश जारी कर बताया कि 12 अप्रेल को प्रात: 7 बजे अरविन्द पैवेलियन में स्वीप कार्यक्रम अन्तर्गत मानव शृंखला का आयोजन किया जाएगा। स्वीप प्रभारी नाथूसिंह राठौड़ ने बताया कि 13 से 15 अप्रेल तक गौतम ऋषि मेले में मतदान के लिए जागरूक किया जाएगा।

पोस्टर प्रतियोगिता में सिमरन अव्वल
राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्वीप कार्यक्रम के तहत पोस्टर प्रतियोगिता हुई। संस्था प्रधान शीतल कुमार मारू के अनुसार प्रवृत्ति प्रभारी गोपालसिंह राव के मार्गदर्शन में हुई प्रतियोगिता के दौरान जिला सहायक परियोजना अधिकारी-साक्षरता आशा देवड़ा, प्रतिभा आर्य, ललिता देवन्दा, भंवरसिंह राठौड़, विक्रमादित्य कविया, देवीलाल कस्वां, विपिन गहलोत मौजूद थे। प्रतियोगिता में सिमरन प्रजापत प्रथम, पूजा सुथार द्वितीय, मंजू राजपुरोहित तृतीय स्थान पर रही। विजेताओं को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता में वर्षा त्रिवेदी, इन्द्रा खत्री, सुमन कुमारी, कल्पना चौहान निर्णायक थे। ईवीएम मास्टर ट्रेनर देवड़ा व ईवीएम प्रकोष्ठ के राव ने मतदान प्रक्रिया बताई। कार्यक्रम में सहायक प्रशासनिक अधिकारी इन्दरसिंह चौहान, रमेश कुमार, चांदमल जारोटिया, चन्द्रकला चौहान, भारती सुथार, सोनल राठौड़, ललित प्रजापत, कीर्ति कुमार ने सहयोग किया।


कृष्णगंज में नवमतदाताओं का सम्मान
सिरोही. क्षेत्रीय लोक सम्पर्क ब्यूरो व नेहरू युवा केन्द्र के संयुक्त तत्वावधान में कृष्णगंज के राजीव गांधी सेवा केन्द्र में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। नवमतदाताओं का सम्मान भी किया।
क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी फूलचन्द गहलोत ने मतदाताओं को शपथ दिलाई। ब्यूरो के नरेन्द्र कुमार ने वोट का सावधानी एवं ईमानदारी से उपयोग करने की अपील की।
नेहरू युवा केन्द्र के हीराराम माली ने बताया कि हस्ताक्षर अभियान में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। मतदाता जागरूकता पर प्रश्नोत्तरी के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में, बीएलओ रणजीत कुमार, रामकिशन, गोपाराम, रोजगार सहायक बूटाराम, ब्यूरो के देवेन्द्र कुमार उपस्थित थे।