30 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में यहां तीन दिन बाद चालू हुआ इंटरनेट, इस वजह किया था बंद

Internet started in Sirohi : सिरोही जिले में तीन दिन बाद मंगलवार को इंटरनेट सेवा बहाल कर दी गई।
less than 1 minute read
Google source verification
internet.jpg

सिरोही। सिरोही जिले में तीन दिन बाद मंगलवार को इंटरनेट सेवा बहाल कर दी गई। युवक पर हमले के बाद मौत को लेकर अभी कलक्ट्री पर धरना जारी है। जिला कलक्टर डॉ. भंवर लाल एवं जिला पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता ने आमजन को अपील की है कि जिले में कानून एवं शांति व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए कोई भी नागरिक सोशल मीडिया या अन्य किसी माध्यम से किसी भी प्रकार की भ्रामक सूचना या वीडियो आदि नहीं डाले व उसका प्रसार नहीं करें। जिले में कानून एवं शान्ति व्यवस्था बनाए रखने में अपना सहयोग दें।

यह भी पढ़ें : Rajasthan : युवक की मौत के मामले में धरना तीसरे दिन भी जारी, 23 घंटे के लिए फिर बढ़ाई नेटबंदी

अगर कोई भी कानून व्यवस्था बिगाड़ने के लिए किसी प्रकार की भ्रामक सूचना प्रसार करते पाया गया तो उसके विरूद्ध नियमानुसार सख्त कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। जिले के बरलूट थाना क्षेत्र में 19 नवम्बर को हमले में गंभीर घायल शिवगंज निवासी कार्तिक उर्फ कांतिलाल भील की मौत को लेकर धरना दिया जा रहा है। मामले में आक्रोशित भील समाज व अन्य विभिन्न संगठनों के लोगों की ओर से कलक्ट्रेट के बाहर पांच दिन से धरना दिया जा रहा है।

बड़ी खबरें

View All

सिरोही

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग