13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जावाल में 23 से गूजेंगे साचियाव माता के जयकारे, तैयारियों जोरो पर

- दुधिया रोशनी व रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाएगा जावाल कस्बा

2 min read
Google source verification
sirohi

sirohi

जावाल.नीलकंठ महादेव, लीलाधारी का सातवां और साचियाव माता का 13वां वार्षिक मेला को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही है। पांडाल को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया जा रहा है। आयोजक कमेटी के नारायण भाई सुथार ने बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कमेटी के सभी सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि 23 जून को कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। वहीं 24 को सुबह ढोल-ढमाकों के साथ शोभायात्रा निकाली जाएगी। वहीं 25 को सुबह महाअभिषेक, महाआरती व महाप्रसादी का आयोजन होगा। महोत्सव को लेकर रामवीरसिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें राजाराम पुरोहित, तुलसीभाई पुरोहित, रमेश भाई टेलर, रामसिंह सिंदल, विजयसिंह, कमलेश भाई, तारकसिंह, दिनेश, सवाराम घांची, विनाराम, मानाराम, लिलाराम प्रजापत, मंछाराम, केसाराम, सोपाराम, खुमाराम, रामाराम, देवाराम, किशन, देवाराम, सुन्दरलाल आदि मौजूद थे।

पुलिस ने चालान बनाए
जावाल. पुलिस टीम की ओर से रविवार को बस स्टैंड पर वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। प्रभारी राजेन्द्र माली ने बताया कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के चालान बनाए।


वार्षिकोत्सव पर निकाली शोभायात्रा
सिरोही. शहर के झालरावाव स्थित सैनजी महाराज मंदिर का वार्षिकोत्सव रविवार को धूमधाम से मनाया। सवेरे भगवान की महाआरती तथा प्रसादी का भोग लगाया। दोपहर को समाज की प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान किया। समाज के लोगों ने सम्बोधित करते हुए बालिका शिक्षा तथा सामाजिक कुरीतियों को मिटाने पर जोर दिया। वहीं शाम को शोभायात्रा निकाली, जो शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरी।

धूमधाम से मनाया वार्षिकोत्सव
आबूरोड. अनोप स्वामी महाराज का वार्षिक मेला सांतपुर के अनोप स्वामी की झुपड़़ी पर मनाई गई। मेले को लेकर सुबह से ही विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान हुए। सुबह जगतहित करणी का पाठ किया गया। इसके बाद शाम को विधि-विधान के साथ ध्वजा चढ़ाई गई। इसके बाद डीजे व ढोल-नगाड़ों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। अनोप स्वामी झुपड़़ी से शुरू हुई शोभायात्रा गांव के मुख्य मार्गों से होते हुए सम्पन्न हुई। रात्रि में प्रसाद वितरित किया गया व भजन संध्या आयोजित की गई। देर रात तक भक्ति रस की सरिता बही। सम्पतभाई, गणपतभाई, राजूभाई प्रजापत, लच्छूभाई, रमेश कुमार, खिमजी भाई समेत गुजरात से श्रद्धालुओं ने शिरकत की।

एक दिवसीय संवाद कार्यशाला का आयोजन
रेवदर. क्षत्रिय युवक संघ की ओर से वेडेश्वर मामाजी मंदिर में एक दिवसीय संवाद कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में महेन्द्रप्रतापसिंह गिराब ने कहा कि युवाओं को दिग्भ्रमित ना होकर आत्मविश्वास व मनोयोग के साथ तैयारी करने चाहिए। कर्नल नारायणसिंह बेरवा ने युवाओं को सेना भर्ती के अवसर व प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। यशवर्धनसिंह झरेली ने लोकतांत्रिक प्रणाली, आरटीआई सहित अन्य विषयों पर जानकारी दी। इस मौके राजेन्द्रसिंह आतरी, दलपतसिंह, भूवनेश्वरसिंह, गौतमसिंह मगरीवाड़ा ने भी विभिन्न विषयों पर जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन केन्द्रीय कार्यकारी रेवतसिंह पटोदा ने किया। इस मौके ईश्वरसिंह जीरावल, भवानीसिंह भटाणा, भागीरथसिंह लूणोल, गणपतसिंह सेलवाड़ा, रविन्द्रसिंह भटाणा आदि मौजूद थे।