
सिरोही. राजपूत समाज का भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह एवं स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित।,सिरोही. राजपूत समाज का भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह एवं स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित।
सिरोही. महाराव सुरताण क्षत्रिय शिक्षण संस्थान सिरोही के बैनर तले राजपूत समाज का भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह एवं स्नेह मिलन कार्यक्रम रविवार को आयोजित हुआ। कार्यक्रम में राजपूत समाज के हजारों लोगों भाग लिया। जिसमें महिला शक्ति एवं छात्र-छात्राओं ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सिरोही के पूर्व नरेश रघुवीरसिंह देवड़ा ने संबोधित करते हुए महाराव सुरताण की जीवनी पर प्रकाश डाला एवं संस्थान के अध्यक्ष समरवीरसिंह देवड़ा ने आभार भाषण देते हुए हजारों की संख्या में उपस्थित समाज बंधुओं एवं कार्यक्रम में आए अतिथियों का आभार जताया।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पूर्व भीनमाल विधायक समरजीतसिंह दासपा ने सभी को साथ लेकर चलने एवं व्यापार क्षेत्र में निरंतर आगे बढऩे पर जोर दिया। भाजपा के राष्ट्रीय परिषद सदस्य रविंद्रसिंह बालावत ने शिक्षा क्षेत्र में निरंतर प्रगति एवं आधुनिक जीवन जीने पर जोर दिया। कांग्रेस पूर्व प्रदेश सचिव करणसिंह उचियारड़ा ने बालिका शिक्षा एवं सामूहिक रूप मिलजुलकर आगे बढऩे पर जोर दिया। वरिष्ठ छात्र नेता रविंद्रसिंह भाटी ने सभी को साथ लेकर व आपसी दुख दर्द बांटकर कदम से कदम मिलाकर चलने पर जोर दिया।
समारोह को इन्होंने किया संबोधित
कार्यक्रम में पूर्व जिला प्रमुख चंदनसिंह देवड़ा, कांग्रेस पूर्व प्रदेश सचिव गुमानसिंह देवड़ा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष दिलीपसिंह मांडाणी, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष कुलदीपसिंह पालड़ी, डॉ. कर्नल अभयसिंह देवड़ा देलदर, सेलटैक्स कमिश्नर महीपालसिंह देवड़ा वेराजेतपुरा, सी आई देवेंद्रसिंह देवड़ा मोचाल, भवनीसिंह भटाणा, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मांगूसिंह बावली, पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी गणपतसिंह देवड़ा वेरापुरा, रामसिंह चारणीम एवं गोविंद कंवर आदि ने संबोधित किया।
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में आदित्य प्रताप सिंह देवड़ा रहुआ, अजीतसिंह देवड़ा कालंद्री, केपी सिंह देवड़ा डबाणी, समाजसेवी रतनसिंह तूरा, समुंदरसिंह नोसर, शिवगंज प्रधान ललिता कंवर आदि उपस्थित रहे।प्रतिभाओं को किया सम्मानित
कार्यक्रम में शिक्षा, खेलकूद, व सरकारी सेवा में चयनित एवं विशेष प्रतिभाओं को स्मृति चिह्न एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही छात्रावास में आर्थिक सहयोग प्रदान करने वाले भामाशाओं को भी साफा एवं माला पहनाकर संस्थान अध्यक्ष समरवीरसिंह देवड़ा पाडीव एवं सचिव सुल्तानसिंह देवड़ा डाक ने सम्मानित किया। संपूर्ण कार्यक्रम में सहयोग प्रदान करने पर ईश्वरसिंह देवड़ा कैलाशनगर, सिरोही छात्र नेता आशा देवड़ा एवं बालिका महाविद्यालय की अध्यक्ष मुन्ना कंवर को भी सम्मानित किया। कार्यक्रम में मंच संचालन डॉ. उदयसिंह देवड़ा डिंगार, नारायणसिंह बावली, इंदरसिंह मनोरा एवं विक्रमसिंह विरोली ने मिलकर किया।
Published on:
28 Nov 2022 04:48 pm
बड़ी खबरें
View Allसिरोही
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
