31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘मदर्स डे’ पर मां ने खोया घर का इकलौता चिराग

- मध्यप्रदेश के नीमच निवासी कनिष्क के पिता आबूरोड में चलाते हैं रेस्तरां- कनिष्क माथुर की कोदरा डेम में डूबने से पूरी कॉलोनी में छायी शोक की लहर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सिरोही

•

image

TILOK AGARWAL

•

Updated: 8 May 2022, 9:43 PM IST

'मदर्स डे' पर मां ने खोया घर का इकलौता चिराग

'मदर्स डे' पर मां ने खोया घर का इकलौता चिराग

माउंट आबू। 'मदर्स डे' पर कोदरा बांध में डूबने से एक 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से मृतक के शव को बाहर निकलवाया। पुलिस के अनुसार गोरा छपरा निवासी 19 वर्षीय कनिष्क माथुर अपने मित्रों के साथ सुबह घर से जंगल ट्रैकिंग के लिए निकला था। बाद में सभी युवक नहाने के लिए कोदरा डेम पहुंचे। जहां दलदल व गहरा पानी होने के कारण कनिष्ठ माथुर डूब गया। उसके साथी उसे नहीं बचा पाए। ऐसे में साथियों ने परिजनों को सूचना दी। जिस पर पुलिस के साथ घटना स्थल पर पहुंचे परिजन स्तब्ध रह गए। मातृ दिवस के दिन ही हुई इस घटना के बाद पूरी कॉलोनी में शोक की लहर दौड़ गई।

कनिष्क माथुर था घर का इकलौता चिराग

'मदर्स डे' के दिन रविवार को हादसे में मां ने अपने इकलौते पुत्र को खो दिया, जिसको लेकर हर कोई स्तब्ध नजर आया। अल सुबह 6 -7 मित्रों के साथ कनिष्क ट्रेङ्क्षकग के लिए गया था। उसके बाद उसने कोदरा डेम में नहाने की इच्छा जताई। हालांकि कनिष्क अच्छा तैराक था, पर जानकारों के मुताबिक उसका पांव दलदल या अन्य चट्टान में फंसने के कारण यह हादसा होने का प्रथम दृष्ट्या अनुमान लगाया जा रहा है। हालांकि साथियों ने उसे बचाने की खूब कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। मूल रूप से मध्यप्रदेश के नीमच निवासी कनिष्क के पिता आबूरोड में एक रेस्टोरेंट चलाते हैं। समाजसेवी व मृतक के पड़ोसी अनूपभाई ने बताया कि कनिष्क उसके माता-पिता का इकलौता बेटा था। वहीं इकलौती बहन का यह एक ही भाई होने से कनिष्क की मौत से परिवार पर भारी कहर टूट पड़ा है।
रविवार सुबह कुछ बच्चे सेंट मेरिज डेम पर पिकनिक मनाने गए थे। पानी मे तैरने के दौरान एक बच्चा डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। - किशोरसिंह भाटी, एसएचओ, माउंट आबू