5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान में मानसूनी बारिश के बीच ‘जन्नत’ बनी ये जगह, ढाई दिन में आए इतने पर्यटक

Mount Abu In Monsoon माउंट आबू सैर-सपाटे को पर्यटक वाहनों की आवक अभी जारी है। बड़ी संख्या में पर्यटक वाहनों के आने से यातायात का भारी दबाव चल रहा है।

less than 1 minute read
Google source verification

Monsoon Destination In Rajasthan: पर्यटन स्थल माउंट आबू की हसीन वादियों का दीदार करने आए पर्यटकों से बाजार रौनकजदा रहे। गत ढाई दिनों में 6 हजार 155 छोटे-बड़े वाहनों के जरिए आए हजारों पर्यटकों ने माउंट आबू की वादियों को निहारने का आनंद लिया।

जिसके चलते वाहन कर के रूप में पालिका कोष में 6 लाख 13 हजार 150 रुपए की शुद्ध राजस्व आय जमा हुई। वाहन कर नाका सूत्रों के अनुसार शुक्रवार को 1714 छोटे-बड़े वाहनों से 1 लाख 74 हजार 400, शनिवार को 2559 वाहनों से दो लाख 51 हजार व रविवार अपराह्न चार बजे तक 1882 वाहनों से एक लाख 87 हजार 750 रुपए वाहन कर के रूप में अर्जित किए गए। जिससे कुल 6 हजार 155 छोटे-बड़े वाहनों से वाहन कर के रूप में 6 लाख 13 हजार 150 रुपए की शुद्ध राजस्व आय हुई। माउंट आबू सैर-सपाटे को पर्यटक वाहनों की आवक अभी जारी है। बड़ी संख्या में पर्यटक वाहनों के आने से यातायात का भारी दबाव चल रहा है। आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड रहा है।

यह भी पढ़ें : रक्षाबंधन से पहले महिलाओं की हो गई बल्ले-बल्ले, सरकार ने दिया बड़ा तोहफा