24 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan: माउंट आबू के निजी होटल में बन रहे थे अवैध स्विमिंग पूल, नगर पालिका ने चलाया पीला पंजा

माउंट आबू में प्रशासन ने अवैध निर्माण पर बड़ी कार्रवाई की है। उपखंड अधिकारी डॉ. अंशु प्रिया के निर्देश पर नगर पालिका की टीम ने गौमुख रोड स्थित एक निजी होटल में बिना अनुमति बन रहे स्विमिंग पूल और दो शौचालयों को ध्वस्त कर दिया।

less than 1 minute read
Google source verification
mount abu municipality action against illegal construction at gaumukh road hotel

फोटो: पत्रिका

Sirohi News: राजस्थान के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल माउंट आबू में नगर पालिका प्रशासन अवैध निर्माणों को लेकर बेहद सख्त रुख अपनाए हुए है। सोमवार को प्रशासन ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए माउंट आबू-आबूरोड मुख्य मार्ग पर स्थित एक निजी होटल में हो रहे अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया।

निजी होटलों पर की कार्रवाई

उपखंड अधिकारी डॉ. अंशु प्रिया के सख्त निर्देशों के बाद पालिका आयुक्त आशुतोष आचार्य की देखरेख में एक विशेष टीम का गठन किया गया। यह टीम गौमुख रोड के समीप स्थित एक निजी होटल पहुंची, जहां बिना अनुमति के निर्माण कार्य धड़ल्ले से चल रहा था।

निरीक्षण के दौरान टीम ने पाया कि होटल परिसर में अवैध रूप से एक स्विमिंग पूल का निर्माण किया जा रहा था। इसके साथ ही वहां दो अवैध शौचालय भी बना लिए गए थे। नगर पालिका की टीम ने 'निजी होटल' में किए गए इन अवैध ढांचों को नियमानुसार ध्वस्त कर दिया।

मौके पर मौजूद रही टीम

इस कार्रवाई को अंजाम देने के लिए अवैध निर्माण निगरानी दल के प्रभारी नवोदित सिंह राजपुरोहित, शिल्पा बिष्ट, मनीष बेरवाल और मनोज जमादार समेत पूरी टीम मुस्तैद रही। अधिकारियों का कहना है कि शहर में जहां कहीं भी बिना अनुमति निर्माण कार्य मिलेगा, वहां इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।