6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन, यहां नहीं गए तो कुछ नहीं घूमा आपने

Mount Abu Tourist Destination : यह राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन है। अरावली रेंज पर स्थित माउंट आबू एडवेंचर्स एक्टिविटी करने के लिए काफी फेमस है। यहीं वजह है कि आपको एक बार तो जरूर यहां जाना चाहिए। आप यहां रॉक क्लाइम्बिंग, आध्यात्मिकता के साथ ही ट्रैकिंग और कैंपिंग का भी आनंद ले सकते हैं। माउंट आबू पर स्थित इन 4 जगहों पर घूमने जरूर जाएं-

2 min read
Google source verification
mount_abu_tourism.jpg

Mount Abu Tourist Destination : यह राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन है। अरावली रेंज पर स्थित यह हिल स्टेशन एडवेंचर्स एक्टिविटी करने के लिए काफी फेमस है। यहीं वजह है कि आपको एक बार तो जरूर यहां जाना चाहिए और यही वह वजह है कि आपको एक बार घूमने जरूर आना चाहिए। आप यहां रॉक क्लाइम्बिंग, आध्यात्मिकता के साथ ही ट्रैकिंग और कैंपिंग का भी आनंद ले सकते हैं। माउंट आबू पर स्थित इन 4 जगहों पर घूमने जरूर जाएं-

nakki_jhil_mount_abu_1.jpg

नक्की झील   यहां महात्मा गांधी की अस्थियां विसर्जित की गई हैं। भारत की पहली कृत्रिम झील में टूरिस्ट बोटिंग कर सकते हैं और आसपास की खूबसूरत पहाड़ियों के बीच डूबते सूरज को देख सकते हैं।

delwara_jain_temple_mount_abu_1.jpg

दिलवाड़ा जैन मंदिर   इस प्रसिद्ध जैन मंदिर की स्थापना स्थापना 11वीं और 13वीं शताब्दी के बीच हुई है। परिसर में पांच मंदिर हैं। माउंट आबू से यह करीब 2.5 किलोमीटर की दूरी पर है। सफेद संगमरमर से बने इस मंदिर की आतंरिक सज्जा में जटिल डिजाइन बने हुए हैं।

guru_shikhar_mount_abu.jpg

गुरु शिखर   माउंट आबू का सबसे ऊंचा शिखर गुरु शिखर महत्वपूर्ण दार्शनिक स्थलों में से एक है। इस शिखर पर लगभग 300 सीढ़ियां हैं। आप यहां आकर गुरु दत्तात्रेय मंदिर के दर्शन कर पाएंगे। यह धार्मिक मान्यता और मनोरम दृश्यों दोनों ही वजहों से फेमस है।

toad rock mount abu

टॉड रॉक व्यू पॉइंट यह पॉइंट अजीब आकार की चट्टानों से घिरी होने के कारण काफी फेमस है। आप कह सकते हैं कि इस चट्टान का आकार मेंढ़क की तरह है। यह जगह फोटो सेशन के लिए काफी फेमस है। इस पॉइंट से आप नक्की झील और आसपास की हरियाली का दृश्य देख सकते हैं।