5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

​​​​​Sirohi News: थानेदार का कथित आपत्तिजनक ऑडियो वायरल, समाज विशेष के खिलाफ अपशब्द का आरोप, लाइन हाजिर

Sirohi Police Audio Viral: सिरोही जिले में कालन्द्री थानेदार का कथित आपत्तिजनक ऑडियो वायरल होने से विवाद खड़ा हो गया है। मामले में पुलिस अधीक्षक ने थानेदार को लाइन हाजिर कर जांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को सौंप दी है।

2 min read
Google source verification
Sirohi police audio viral, Kalandi SHO controversy, Rajasthan police news, objectionable audio case, SHO Ganga Prasad viral audio, police threat allegation, social media viral audio, Rajasthan law and order, ASP investigation case, police disciplinary action, line hazir SHO, Sirohi news update, controversial audio clip, Rajasthan police controversy, local political reaction

एआई तस्वीर

सिरोही/नागाणी। सिरोही जिले में उस समय माहौल गरमा गया, जब कालन्द्री थानेदार गंगा प्रसाद का कथित आपत्तिजनक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। ऑडियो में एक समाज विशेष के खिलाफ अपशब्द कहे जाने और एक सामाजिक कार्यकर्ता को धमकी देने की बात सामने आई है। मामला सामने आते ही तेजी से फैल गया और देखते ही देखते जिलेभर में चर्चा का विषय बन गया।

आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग

जानकारी के अनुसार, कालन्द्री थाना अधिकारी गंगा प्रसाद का यह कथित ऑडियो वायरल होने के बाद विवाद गहरा गया है। आरोप है कि ऑडियो में सीआई ने एक समाज के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया। साथ ही, एक सामाजिक कार्यकर्ता और आजाद समाज पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल परमार को फोन पर धमकी देने की बात भी सामने आई है। इस घटना के बाद संबंधित समाज में आक्रोश का माहौल बन गया है और लोग कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ को शिकायत सौंपी

मामले को गंभीर मानते हुए गोपाल परमार ने पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ को शिकायत सौंपी। शिकायत में ऑडियो की जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की गई। इसके बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया और मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी गई है।

थानेदार गंगा प्रसाद लाइन हाजिर

पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ ने पूरे प्रकरण की जांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जसाराम को सौंपी है। उन्होंने निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है और कहा है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रारंभिक स्तर पर कार्रवाई करते हुए थानेदार गंगा प्रसाद को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

वहीं, गंगा प्रसाद ने इस पूरे मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह फिलहाल जांच में हैं और जांच पूरी होने के बाद ही कुछ कह पाएंगे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

इनका कहना

आपत्तिजनक ऑडियो वायरल होने की शिकायत मिली थी। इसको लेकर जांच एएसपी को सौंपी गई है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। इस मामले को लेकर थानेदार को लाइन हाजिर किया गया है।

  • पुष्पेंद्र सिंह राठौड़, पुलिस अधीक्षक, सिरोही