सिरोही. नारादरा सरपंच वेलाराम मेघवाल ने ग्राम पंचायत में मनरेगा कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान सभी मजदूरों को सामाजिक दूरी बनाकर कार्य करने, मास्क पहनने, साबुन से हाथ धोने आदि की जानकारी दी।
सरपंच ने बताया कि लोटीवाड़ा बड़ा, लोटीवाड़ा छोटा, उम्मेदगढ़, सवली में करीब 700 मजदूर काम कर रहे हैं। ग्राम पंचायत की ओर से मजदूरों को मास्क बांटे गए। इस दौरान ग्राम विकास अधिकारी प्रकाश कुमार परिहार, रोजगार सहायक नरपतसिंह, एलडीसी डूंगरसिंह, एएनएम प्रर्मिला, अनिता, नीलम, सुषमा, रतन देवासी आदि मौजूद थे।