
sirohi
जावाल (सिरोही). सांचियाव माता मंदिर में नवरात्रा महोत्सव खास होंगे। 221 किलो घी से निर्मित मां अम्बे की प्रतिमा आकर्षक का केन्द्र रहेगी। प्रतिमा पिघले नहीं, इसके लिए कूलर रखे गए हैं। कपड़े का कवच भी बांधा गया है। गुजरात से आए प्रमुख कारीगर मनोहरभाई ने प्रतिमा को सात दिन में आकार दिया है। इसमें तीन स्थानीय लोग भी मदद में जुटे। मंदिर समिति के शैतानसिंह रावणा ने बताया कि 2003 से प्रतिमा बनाई जा रही है। बुधवार को शुभ मुहूर्त में नवरात्रा पर स्थापना की जाएगी। दस दिन के महोत्सव के बाद शोभायात्रा निकालकर नजदीक के बंाध में प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा।
नवरात्रा आज से, पाण्डालों में खनकेंगे डांडिया
सिरोही. शहर समेत जिलेभर में बुधवार से नवरात्र महोत्सव शुरू होगा। इस दौरान नौ दिन तक मां अम्बे की पूजा होगी। लोग उपवास और व्रत रखेंगे। पंडालों में डांडियों की खनक देर रात तक सुनाई देगी। महोत्सव को लेकर शहर में भी विभिन्न जगहों पर डांडिया महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
यहां रहेगी गरबा की धूम
शहर के रामझरोखा मैदान, मातर माता मंदिर, आशापुरा टेकरी, सम्पूर्णानंद कॉलोनी, चामुण्डा माता मंदिर, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, संतोषी माता मंदिर, पुलिस लाइन, भाटकड़ा कॉलोनी, आदर्श नगर, शाहजी की बाड़ी आदि जगह गरबा महोत्सव की धूम रहेगी। पाड़ीव में नवरात्रा पर्व को लेकर कई गरबा मंडलों ने पांडाल सजाए हैं। बुधवार को जय अम्बे गरबा मंडल की ओर से मंदिर परिसर में घट स्थापना के साथ महोत्सव शुरू होगा।
जगदम्बे नवयुवक मण्डल रामझरोखा के संरक्षक लोकेश खण्डेलवाल के अनुसार 46 वें नवरात्रा महोत्सव के तहत बुधवार प्रात: 10 बजे घट स्थापना की जाएगी। मां जगदम्बा की अष्टभुजाधारी प्रतिमा स्थापना एवं रात्रि को गुजराती आर्केस्ट्रा के साथ गरबा रास का शुभारम्भ होगा। प्रतिदिन मंदिर में दर्शन, पूजन एवं झांकियों की प्रदर्शनी व दर्शन का सिलसिला भी शुरू हो जाएगा। पंडित जीवनलाल ओझा के सान्निध्य में अनुष्ठान होंगे। मुख्य संरक्षक सुरेश सगरवंशी, संरक्षक गिरीश सगरवंशी, गांधीभाई पटेल, रणछोड़ पुरोहित, राजेश गुलाबवानी तैयारी में जुटे रहे। गुजरात के गायक प्रियंका साधु एवं अमित ठाकर प्रस्तुति देंगे। विशाल गरबा पांडाल का निर्माण किया गया है। विजय पटेल, प्रकाश खारवाल, शैतान खरोर, नितिन रावल, प्रकाश प्रजापति, दिलीपभाई पटेल, अतुल रावल, तगसिंह राजपुरेाहित, अश्विन भाई, महेश पटेल, पर्बलसिंह, दिनेश प्रजापत, हरीश खत्री, विकास प्रजापत, प्रताप प्रजापत, महेन्द्र सूर्यवंशी व्यवस्था संभाले हुए हैं।
आबूृरोड. नवरात्रा के नौ दिन में मां अम्बे की पूजा के लिए बहुत ही शुभ माना गया है। कहा जाता है कि इस दिन मां भगवती की पूजा कर उनसे सुख.समृद्धि की कामना करना बहुत अच्छा होता है। नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा और घाट स्थापना की जाती है। रात को जगह जगह पर तैयार गरबा पंडालों में डांडिया खनखनें शुरू हो जाएंगें। सवेरे शुभ मुहूर्त में ज्वारा रोपण के साथ स्थापना शुरू होगी। कई जने नौ दिन का व्रत रखेंगे।
नौ दिन अलग अलग महत्व
शास्त्रों के मुताबिक मां दुर्गा के अलग-अगल स्वरूप की आराधना का भी विशेष महत्व है और इसीलिए नवरात्र के नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कुष्माण्डा, स्कंदमाता, कात्यायिनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री की पूजा करने का विधान है। वहीं नवमी को कन्या पूजन और हवन के साथ ही व्रत का परायण करने की परंपरा भी है।
बाजारों में रही चहल-पहल
मंगलवार को अंतिम श्राद्ध पक्ष समाप्त होते ही शाम को बाजार में खरीदारी बढ़ गई। दुकानें माता की चुनरी, फूल मालाओं व प्रसाद से सज गई हैं। नौ दिनों तक देवी की पूजा करने वाले श्रद्धालुओं ने पूजन सामग्री के साथ ही माता का शृंगार, प्रसाद व फूल मालाएं खरीदी। बच्चों ने विभिन्न मुखौटे तथा भगवानों के परिधानों की खरीदारी की।
मंडार. हनुमान चौक, तीन बत्ती चौराहा, लक्ष्मीजी मंदिर, रायपुर, पीथापुरा, मगरीवाड़ा, सोरड़ा, निम्बज, केसुआ, हड़मतिया, बांट, सोनानी आदि गांवों में गरबा पांडाल सजाए हैं।
रामलीला मंचन आज से
माउंट आबू. श्रीरामलीला समिति के बैनर तले बुधवार से आरंभ होने वाले बारह दिवसीय दशहरा महोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप देने को बैठक हुई। बैठक में समिति सचिव केके बारासेनी के अनुसार मुख्य संरक्षक डॉ. स्वामी राधाकृष्णदास, लक्ष्मण बैरवा, चुन्नीलाल बनौधा, रमणलाल अग्रवाल, बाबूलाल अग्रवाल के नेतृत्व में रामलीला मंचन की तैयारियां कर ली गई हैं। समिति अध्यक्ष मांगीलाल काबरा ने बताया कि बिहार के सीतामढ़ी से आई रामलीला मंडली विभिन्न प्रसंगों से रूबरू करवाएगी। बैठक में ज्योतिष जोनवाल, रतनप्रकाश टेलर, बद्रीलाल काबरा, रणजीत बनौधा, गजेंद्र गर्ग, कमलेश बैरवा, मदनलाल जीनगर, राज बहादुर, मोतीलाल परमार, राजाराम कनौजिया, सुरेंद्र गिरी आदि उपस्थित थे।
पोसालिया. कस्बे के शक्ति माता मंदिर, अम्बा माता मंदिर, सारणेश्वर महादेव मंदिर, क्षेमकरी माता मंदिर रोवाडा, चामुण्डा मंदिर आलपा, सरीमाता वाण, आशापुरा माता कानाकोलर, हनुमानजी मंदिर खंदरा, चूली, गोडाना व रूखाड़ा गाजर माताजी मंदिरों में मेले सा माहौल रहेगा। देवालयों को रोशनी से सजाया गया है। प्रतिमाओं की आंगी रचना की गई है। गरबा के लिए पाण्डाल सजाए गए हंै।
Published on:
10 Oct 2018 11:50 am
बड़ी खबरें
View Allसिरोही
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
