
मृतका जीविका कुमारी। फाइल फोटो- पत्रिका
तंवरी। निकटवर्ती नवारा गांव में विद्युत निगम की लापरवाही के चलते 13 वर्षीय मासूम बालिका की जान चली गई। गांव के पास से गुजर रही 11 हजार केवी हाईटेंशन लाइन अत्यधिक नीचे होने के कारण यह हादसा घटित हुआ। यह घटना शाम को हुई, लेकिन परिजनों को सुबह इसका पता चला। परिजन बालिका को लापता समझकर रातभर तलाशते रहे। सुबह ग्रामीणों ने पेड़ के पास विद्युत लाइन के नीचे बालिका का शव देखा और परिजनों को सूचना दी।
जानकारी के अनुसार, नवारा निवासी राजाराम घांची की 13 वर्षीय पुत्री जीविका कुमारी पतंग उड़ा रही थी। अचानक बालिका घर से गायब हो गई। इस पर परिजन ने आस-पड़ोस और रिश्तेदारों के यहां उसकी खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चला। सुबह घर से लगभग 100 मीटर दूर पेड़ के पास बालिका का शव मिलने पर घटना का खुलासा हुआ। इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए।
मौके पर उसके हाथ के पास लकड़ी तथा पेड़ पर पतंग उलझी होने से यह संभावना जताई जा रही है कि पतंग फंसने पर वह उसे निकालने के लिए पेड़ पर चढ़ गई। पतंग निकालने के दौरान लकड़ी का सहारा लेने पर वह हाईटेंशन लाइन के करंट की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर कालन्द्री थानाधिकारी मय जाप्ता मौके पर पहुंचे। बाद में सिरोही से भी प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। बच्ची के शव को कालन्द्री स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
इस हृदयविदारक घटना की खबर फैलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। समाजबंधुओं एवं ग्रामीणों की भारी भीड़ घटनास्थल पर उमड़ पड़ी। लोगों ने बिजली विभाग की लापरवाही पर गहरा रोष व्यक्त किया। ग्रामीणों का कहना था कि यदि लाइन की ऊंचाई समय रहते ठीक कर दी जाती तो मासूम की जान बच सकती थी।
ग्रामीणों ने बताया कि यहां हाईटेंशन लाइन पेड़ से छूकर निकल रही है और लाइन काफी नीचे तक झूल रही है। इसी कारण हादसा हुआ है। ग्रामीणों ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की अपील की। इस हादसे ने एक बार फिर बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
यह वीडियो भी देखें
सुबह 8:45 बजे लाइनमैन हरिमोहन का फोन आया कि ऐसी घटना हुई है। सूचना मिलते ही पूरी टीम मौके पर पहुंची और देखा कि बच्ची की मौत हो चुकी थी।
राजस्थान से जुड़ी हर ताज़ा खबर, सीधे आपके WhatsApp पर
जुड़ें अभी : https://bit.ly/4bg81fl
Updated on:
17 Jan 2026 04:56 pm
Published on:
17 Jan 2026 04:24 pm
बड़ी खबरें
View Allसिरोही
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
