होगी सख्त कार्रवाई
अधिकारियों ने बताया कि लॉक डाउन की पालना सभी को करनी चाहिए, ताकि जिले में इस बीमारी से कोई भी पीडि़त नहीं हो। लोगों को जागरूक होना पड़ेगा। बिना काम बाहर नहीं निकलें। इस पर एएसपी हर्ष रत्नू ने कहा कि लोगों से एक- दो बार समझाइश की जाएगी। इसके बाद भी कोई पालना नहीं करता है, तो पुलिस सख्ती करेगी। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर रिछपालसिंह बुरड़क, परिवहन अधिकारी कानसिंह परिहार, उपखण्ड अधिकारी हंसमुख कुमार, उप अधीक्षक अंकित जैन, तहसीलदार प्रवीण रत्नू, थाना प्रभारी बुद्धराम बिश्नोई आदि मौजूद थे।