17 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अब गैस संचालित ऑटोमेटिक भट्टी से होगा शवों का दाह संस्कार, धुआं होगा कम

इस प्रोजेक्ट पर करीब 70 लाख रुपए खर्च होंगे

2 min read
Google source verification
अब गैस संचालित ऑटोमेटिक भट्टी से होगा शवों का दाह संस्कार, धुआं होगा कम

अब गैस संचालित ऑटोमेटिक भट्टी से होगा शवों का दाह संस्कार, धुआं होगा कम

Now dead bodies will be cremated with gas, there will be less smokeसिरोही जिले के सबसे अधिक आबादी वाले आबूरोड शहर में शवों का दाह संस्कार गैस संचालित ऑटोमेटिक भट्टी से किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट पर करीब 70 लाख रुपए खर्च होंगे। जिसमें करीब विधायक मद से 35 लाख व नगरपालिका कोष से 35 खर्च किए जा रहे हैं। ऑटोमेटिक भट्टी लगने से दाह संस्कार में उपयोग होने वाली लकड़ियों पर निर्भरता कम होगी।

अमरापुरी श्मशान घाट पर पूजा-अर्चना कर कार्य का शिलान्यास किया गया। अग्रवाल समाज आबूरोड की ओर से शहर के नदी किनारे स्थित अमरापुरी श्मशान घाट पर लंबे समय से शवदाह के लिए ऑटोमेटिक मशीन लगाने की आवश्यकता थी। गत कोरोना काल में शमशान घाट पर बड़ी संख्या में शवों का अंतिम संस्कार होने से काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद नगरपालिका अध्यक्ष मगनदान चारण ने पहल करते हुए एलपीजी गैस से चलने वाले ऑटोमेटिक शवदाह सिस्टम को लगाने के लिए प्रयास किया। उन्होंने पहले अग्रवाल समाज आबूरोड के अध्यक्ष नरेश कुमार अग्रवाल से वार्ता कर सहमति प्राप्त की थी। एलपीजी गैस से संचालित शवदाह ऑटोमेटिक सिस्टम को लगाने की अनुमानित लागत करीब 35 लाख आंकी गई थी। इसके लिए पालिकाध्यक्ष मगनदान चारण ने लगातार क्षेत्रीय विधायक जगसीराम कोली को अवगत करवाया, तो क्षेत्रीय विधायक कोली ने विधायक मद से 35 लाख रुपए की अनुशंसा की। स्वीकृति जारी होने के बाद एलपीजी गैस से संचालित शवदाह ऑटोमेटिक सिस्टम को लगाने की स्वीकृति जारी की थी। कार्य के लिए जिला परिषद सिरोही से प्रशासनिक स्वीकृति जारी होने के बाद नियमानुसार कार्य का तकमीना बनाया गया।

एस्टीमेट के अनुसार मशीन पर 45 लाख 48 हजार व भवन निर्माण पर 25 लाख रुपए का खर्चा होना पाया गया। जिस पर पालिकाध्यक्ष ने नगरपालिका मद से मशीनरी सिस्टम की शेष अंतर राशि 10 लाख 48 हजार व भवन की 25 लाख रुपए की राशि पालिका कोष से वहन करने की स्वीकृति प्रदान की।

शिलान्यास समारोह में पालिकाध्यक्ष चारण ने बताया कि आबूरोड नगर पालिका क्षेत्र व आस पास के क्षेत्र में आमजन की मुख्य समस्या को ध्यान में रखते हुए श्मशान घाट में गैस वाली भट्टी लगवाने, वेब स्क्रबर सिस्टम फिटिंग्स व 100 फीट की चिमनी लगवाने के लिए विधायक फंड से 35 लाख व अतिरिक्त राशि पालिका कोष से आवंटित किए थे। शवदाह मशीन लगने से लकडिय़ों का उपयोग कम से कम किया जाएगा। जिससे पर्यावरण की भी सुरक्षा होगी व वातावरण भी साफ सुथरा बना रहेगा।

कार्यक्रम में पालिका अधिशासी अधिकारी प्रकाश डूडी, अग्रवाल समाज के महामंत्री रामगोपाल, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष गणेश आचार्य, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र साम्बरिया, भाजपा पशुपालन प्रकोष्ठ के प्रदेश सदस्य रावताराम देवासी, पार्षद अमर सिंह, इमामुद्दीन, दिलीप कुमार सोनी, राधेश्याम शाक्य, चन्द्ररेखा अग्रवाल, मोहन बंजारा, राजेन्द्र प्रसाद, सुमित जोशी, किरण रेगर, जितेन्द्र बंजारा, सलीम खान, अशरफ खान, राकेश सेंदर, प्रफुल अग्रवाल आदि उपस्थित थे।