6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पद्मावत को रिलीज नहीं होने देंगे

सिरोही/जावाल. मेवसी माता मंदिर में मंगलवार को हिन्दूवादी संगठनों की ओर से सभा का आयोजन किया गया। जिसमें फिल्म पद्मावत को लेकर विरोध जताया गया।

less than 1 minute read
Google source verification
sirohi

जावाल. एसडीएम को ज्ञापन सौंपते लोग।

सिरोही/जावाल. मेवसी माता मंदिर में मंगलवार को हिन्दूवादी संगठनों की ओर से सभा का आयोजन किया गया। जिसमें फिल्म पद्मावत को लेकर विरोध जताया गया। वहीं फिल्म को रिलीज नहीं करने की मांग रखी गई।
इस मौके पूर्व सरपंच रामवीरसिंह ने कहा कि फिल्म निर्माता ने राजस्थान के इतिहास को तोड़-मरोड़ कर पेश किया है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष गणपतसिंह ने कहा कि १६ हजार राजपूत महिलाओं के साथ जौहर करने वाली पद्मावती को अलाउद्दीन के साथ दर्शाना आखिर कैसे संभव है। राजस्थान के गौरव, शौर्य, त्याग व बलिदान के इतिहास को किसी भी सूरत में खत्म नहीं होने दिया जाएगा।
इस मौके भाजपा जिलाध्यक्ष लुम्बाराम चौधरी, राजपूत करणी सेना जिलाध्यक्ष नारायणसिंह, कुलदीपसिंह, करणी सेना जालोर जिलाध्यक्ष रघुवीरसिंह, संत कल्याणगिरि, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष हेमन्त पुरोहित, विश्व हिन्दू परिषद के इन्द्रजीतसिंह, पूर्व पालिकाध्यक्ष जयश्री राठौड़, पूर्व प्रधान नीतिराजसिंह देवड़़ा, नारायणसिंह देवड़ा, कांतिलाल पुरोहित, दिलीप पुरोहित, नारायणलाल सुथार, ईश्वरसिंह, आरपीसिंह, मांगूसिंह, उम्मेदसिंह, तूफानसिंह, विक्रमसिंह, कृष्णपालसिंह, हरीसिंह आदि मौजूद थे।
निकाली रैली
सभा के बाद सभी गांव के प्रमुख मार्गों से होकर रैली निकाली गई। रैली के दौरान लोगों ने फिल्म निर्माता के खिलाफ नारेबाजी की। सभा को लेकर डीएसपी भवानीसिंह के नेतृत्व में पर्याप्त पुलिस जाप्ता तैनात रहा।ज्ञापन सौंपा
जावाल. सभा व रैली के बाद लोगों ने एसडीएम नाथूसिंह को प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर फिल्म पद्मावत को रिलीज नहीं करने देने की मांग रखी।
माउंट आबू . राजपूत समाज युवा सेवा संस्थान ने फिल्म पद्मावत के घूमर गीत को आगामी गणतंत्र दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में सुनने व बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध को लेकर उपखंड अधिकारी सुरेश कुमार ओला को ज्ञापन दिया गया।