31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चलती ट्रेन में चढऩे के दौरान यात्री का पांव फिसला, दो आरपीएफ कर्मियों की तत्परता से बची जान

आबूरोड स्टेशन पर श्रीगंगानगर-बांद्रा टर्मिनस अरावली एक्सप्रेस में चढऩे का प्रयास कर रहे यात्री सोहनकुमार का पांव फिसलने से हुआ हादसा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सिरोही

•

image

TILOK AGARWAL

•

Updated: 6 May 2022, 1:26 AM IST

चलती ट्रेन में चढऩे के दौरान यात्री का पांव फिसला, दो आरपीएफ कर्मियों की तत्परता से बची जान

चलती ट्रेन में चढऩे के दौरान यात्री का पांव फिसला, दो आरपीएफ कर्मियों की तत्परता से बची जान

आबूरोड. आबूरोड रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल के दो बलकर्मियों ने अपनी जान जोखिम में डालकर तत्परता दिखाते हुए एक यात्री की जान बचा ली। अरावली एक्सप्रेस में चढऩे का प्रयास करते समय पांव फिसलने से प्लेटफार्म व ट्रेन के बीच गिरे एक यात्री को दोनों आरपीएफ कार्मिकों ने बचा लिया। घटना की सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद दोनों आरपीएफ कर्मियों की इस तत्परता की लोगों ने खासी सराहना की। जानकारी के अनुसार बुधवार को आबूरोड रेलवे स्टेशन पर सोहनकुमार नामक यात्री श्रीगंगानगर-बांद्रा टर्मिनस अरावली एक्सप्रेस के स्टेशन पर रूकने के दौरान पानी लेने उतरा था। ट्रेन के रवाना होने पर ट्रेन की तरफ दौड़ते हुए कोच में चढऩे की कोशिश की, इस दौरान पैर फिसलने से ट्रेन के साथ प्लेटफार्म पर कुछ मीटर तक घसीटने के दौरान तैनात आरपीएफ के ड्यूटी अधिकारी एएसआई रामदयाल शर्मा व साथ में मौजूद एएसआई चंद्रपाल ने तत्परता दिखाते हुए यात्री को पकडक़र ट्रेन से दूर खींच लिया। यात्री को बचाने के दौरान थोड़ी सी भी लापरवाही से दोनों बलकर्मी भी ट्रेन की चपेट में आने की आशंका थी, लेकिन जान की परवाह किए बिना दोनों कार्मिकों ने यात्री को बचा लिया। मौके पर मौजूद अन्य यात्रियों ने दोनों आरपीएफ कार्मिकों की इस बहादुरी की तारीफ की। सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो वायरल होने पर लोगों ने बलकर्मियों के इस कदम की सराहना की।
एसआई रामदयाल शर्मा की जुबानी- मैं व मेरे साथी एएसआई चंद्रपाल स्टेशन ड्यूटी कर रहे थे। तभी एक यात्री अरावली एक्सप्रेस से उतरा व पानी की बोतल लेने स्टॉल पर गया। जैसे ही ट्रेन रवाना होने लगी तो यात्री ने चलती ट्रेन में चढऩे की कोशिश की। इस दौरान उसका पैर फिसलने से वह प्लेटफार्म व ट्रेन के बीच गिर गया। पास में ही घटना होने से हम दोनों ने तुरंत उस यात्री का हाथ खींच कर बाहर निकाला। थोड़ी और देरी हो जाती तो ट्रेन के पहियों की चपेट में आने से जान भी जा सकती थी।