इधर, राज्य सरकार ने आईएएस के बाद 386 आरएएस की भी तबादला सूची जारी की। जिसमें सिरोही जिले में चार उपखण्ड के उपखण्ड अधिकारी बदले हैं। सूची के अनुसार सिरोही उपखण्ड अधिकारी अभिषेक चारण के स्थान पर विनित कुमार सुखाड़िया को लगाया है। इसके अलावा पिण्डवाड़ा, शिवगंज व आबूरोड उपखण्ड अधिकारी का भी यहां से तबादला किया गया है। अभी तीन स्थानों पर किसी को नियुक्ति नहीं दी है।