24 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के निर्विरोध हुए चुनाव, कानाराम बने जिलाध्यक्ष

सिरोही. राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय की जिला शाखा के चुनाव रविवार को आदर्श विद्या मंदिर राम झरोखा में हुए। पूरी कार्यकारिणी निर्विरोध घोषित हुई।

less than 1 minute read
Google source verification
राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के निर्विरोध हुए चुनाव, कानाराम बने जिलाध्यक्ष

sirohi

सिरोही.राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय की जिला शाखा के चुनाव रविवार को आदर्श विद्या मंदिर राम झरोखा में हुए। पूरी कार्यकारिणी निर्विरोध घोषित हुई।
चुनाव अधिकारी छगन लाल माली व सहायक निर्वाचन अधिकारी प्रदीप सिंह गोयल के अनुसार सर्वसम्मति से कानाराम प्रजापति को जिलाध्यक्ष बनाया गया। शैतानसिंह को जिला मंत्री, विजय प्रकाश गौतम को जिला कोषाध्यक्ष, मनोहरसिंह उदावत को सभाध्यक्ष, भूरसिंह मीणा व भगवानसिंह महावर को उप सभाध्यक्ष, डूंगरसिंह देवड़ा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मन्नाराम कोली को उपाध्यक्ष, ज्योतिर्मय शर्मा को माध्यमिक शिक्षा उपाध्यक्ष, ओम प्रकाश जोशी को प्राथमिक शिक्षा उपाध्यक्ष, अर्जुनसिंह सिंदल को संस्कृत शिक्षा उपाध्यक्ष, नथाराम को अतिरिक्त जिला मंत्री, नारायण पुरोहित को माध्यमिक सचिव, विक्रमसिंह सोलंकी को प्राथमिक सचिव बनाया गया। इसके पश्चात बैठक में जिला महिला मंत्री पूर्णिमा पटनी, महिला उपाध्यक्ष सुनीता जोनवाल, संयुक्त जिला मंत्री एवं जिला प्रवक्ता भंवरलाल माली, जगदीप सिंह परमार को सहायक जिला संगठन मंत्री मनोनीत किया गया। इस अवसर पर भाजपा शैक्षिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मनमोहन शर्मा, उप शाखा रेवदर अध्यक्ष वीरेन्द्रपालसिंह, आबूरोड अध्यक्ष भूराराम चौधरी, शिवगंज अध्यक्ष सर प्रतापसिंह, पिण्डवाड़ा अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण खण्डेलवाल, सिरोही उप शाखा अध्यक्ष खुशवंत खत्री आदि मौजूद थे।