26 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वेतन वृद्धि लागू की जाए, बकाया राशि का भी शीघ्र भुगतान हो, आंदोलन की चेतावनी

पशुपालन विभाग सिरोही में कार्यरत कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि का लाभ दिलाने सहित विभिन्न लंबित मांगों को लेकर सिरोही जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा।

less than 1 minute read
Google source verification
sirohi samachr

सिरोही. जिला कलक्टर को ज्ञापन देने आए कर्मचारी।

सिरोही न्यूज: पशुपालन विभाग सिरोही में कार्यरत कर्मचारियों ने वेतन वृद्धि का लाभ दिलाने सहित विभिन्न लंबित मांगों को लेकर जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपा।

वरिष्ठ कर्मचारी नेता गोपाल सिंह राव पोसालिया ने बताया कि विभाग में नियुक्त कार्मिकों को पूर्व में जारी आदेशों के अनुरूप वेतन वृद्धि का लाभ मिलना चाहिए था, लेकिन सिरोही जिले में अब तक यह लाभ नहीं दिया गया है।

वित्त विभाग की ओर से 26 जुलाई 2023 को जारी आदेश के अनुसार वेतन वृद्धि देय है और अन्य जिलों में इस आदेश को लागू कर दिया, लेकिन सिरोही के कर्मचारी इससे वंचित हैं।

इसके अलावा पशुधन सहायक भर्ती 2022 के अंतर्गत नियुक्त कर्मचारियों की परिवीक्षा अवधि पूर्ण होने के बावजूद उन्हें वेतन वृद्धि का लाभ नहीं मिलने से गहरा असंतोष व्याप्त है।

कर्मचारियों ने जिला प्रशासन से मांग की कि वित्त विभाग के आदेशों की पालना करते हुए जनवरी 2025 से वेतन वृद्धि लागू की जाए तथा बकाया राशि का शीघ्र भुगतान किया जाए।

ज्ञापन की प्रतिलिपि निदेशक पशुपालन विभाग जयपुर, अतिरिक्त निदेशक जोधपुर, जिला नोडल अधिकारी एवं संयुक्त निदेशक पशुपालन विभाग सिरोही को भी प्रेषित की गई है।

राजस्थान कर्मचारी महासंघ के पूर्व प्रदेश संयुक्त महामंत्री गोपाल सिंह राव ने कहा कि यदि शीघ्र समाधान नहीं किया तो कर्मचारी आंदोलन को मजबूर होंगे।

इस दौरान अविनाश मेहरा, मुखराज गुर्जर, हसमुख देवासी, मुकेश कुमार मीणा, अमराराम रेबारी, हंसराज बैरवा, शैतान सिंह मीणा, महेश कुमार मीणा, हकमाराम देवासी, भरत मेघवाल, मनीष बलाई, प्रमोद कुमार वर्मा, धोलूराम मीणा, हनुमान भील एवं भरत कुमार सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।