
Rajasthan Holi Train News: आबूरोड। राजस्थान से होली पर आने और जाने वाले लोगों के लिए गुड न्यूज है। अतिरिक्त यात्री भार को देखते हुए भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए रेल सेवाओं में विभिन्न श्रेणी के डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की है।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार त्योहारों में बढ़ती यात्रियों की संख्या को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है। इससे वेटिंग लिस्ट कम होगी और यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ेगी।
खासकर लंबी दूरी की ट्रेनों में यह व्यवस्था लागू की गई है, जहां पिछले कुछ समय से भारी भीड़ देखी जा रही थी। रेलवे के इस फैसले से यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।
Updated on:
27 Feb 2026 03:34 pm
Published on:
27 Feb 2026 03:05 pm
बड़ी खबरें
View Allसिरोही
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
