
पंजाब निर्मित शराब से भरा ट्रक जब्त कर 821 कर्टन किए बरामद, वाहन जब्त कर दो आरोपी गिरफ्तार
पिण्डवाडा. जिला पुलिस की ओर से शराब तस्करी की रोकथाम को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत डीएसपी पिण्डवाडा जेठू सिंह के निर्देशन में पिण्डवाडा थानाधिकारी चम्पाराम की टीम ने शनिवार को पंजाब निर्मित अवैध शराब से भरा एक ट्रबो ट्रक जब्त कर शराब के 821 कर्टन जब्त किए हैं। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है।
पुलिस ने बताया कि मुखबीर की सूचना पर पिण्डवाडा थानाधिकारी चम्पाराम टीम के साथ क्षेत्र के जनापुर तिराहे के पास नाकाबंदी कर रहे थे। इसी दौरान सिरोही की तरफ से आ रहे एक ट्रबो ट्रक की तलाशी लेने पर उसमें पंजाब निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब भरी थी। पुलिस ने ट्रक से शराब के 821 कर्टन बरामद कर ट्रक जब्त किया है। साथ ही ट्रक चालक पुलिस थाना करडा जिला जालौर निवासी जयकिशन सारण(30) व उसका साथी कलजी की बेरी भीमगुडा पुलिस थाना सरवाणा जिला जालौर निवासी प्रकाश पोटलिया(20) को गिरफ्तार किया है। दोनो आरोपियों ने शराब को कपूरथला (पंजाब) से भरकर राजकोट (गुजरात) में ले जाना बताया। इस संबंध में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कार्यवाही में सरूपगंज पुलिस का भी योगदान रहा। थानाधिकारी पिण्डवाडा थाना के साथ हैड कांस्टेबल, कसनाराम, कांस्टेबल प्रागाराम, राजेन्द्र कुमार, गणपत, नारायणलाल की टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।
Published on:
27 Nov 2022 03:25 pm
बड़ी खबरें
View Allसिरोही
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
