8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कुरीतियों का त्याग करके मनुष्य जीवन को बनाएं सफल – प्रतापपुरी

- पंचम स्नेह मिलन व प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित - श्री क्षत्रिय राजपूत कल्याणकारी संस्थान सिरोही
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सिरोही

•

image

Bharat Kumar Prajapat

•

Updated: 29 May 2023, 2:45 PM IST

कुरीतियों का त्याग करके मनुष्य जीवन को बनाएं सफल - प्रतापपुरी

सिरोही. पंचम स्नेह मिलन व प्रतिभा सम्मान समारोह में मौजूद समाजबंधु ।

सिरोही. श्री क्षत्रिय राजपूत कल्याणकारी संस्थान सिरोही के तत्वावधान में रविवार को पंचम स्नेह मिलन व प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि तारातरा मठ बाडमेर के प्रतापपुरी रहे। उन्होंने मां भवानी के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत किया। अथितियों व भामाशाह का स्वागत प्रतापपुरी व संस्थान के अध्यक्ष चेतनसिंह द्वारा किया गया। इसके उपरान्त मुख्य अतिथि ने उद्बोधन देते हुए कहा कि हमें हमारे अतीत को कभी नहीं भूलना चाहिए। उनके द्वारा किए गए त्याग व बलिदान को हमेंशा याद रखकर आगे बढऩा चाहिए। हमें भगवान ने मनुष्य योनी दी है, इस योनी का सदुपयोग करते हुए कुरीतियों का त्याग करके मनुष्य जीवन को सफल बनाना चाहिए। समारोह में की गई व्यवस्था काे अतिथियों ने सराहा।

समारोह में आए युवा नेता रविन्द्रसिंह भाटी जोधपुर ने भी विचार रखे। भाटी ने कहा कि इस प्रकार आज का युवा कुछ सामाजिक बुराइयों के कारण दिग्भ्रमित हो रहा है। उसे सही राह पर लाने के लिए हमें मिलजुलकर प्रयास करना चाहिए। समारोह के दौरान आयोजन के भामाशाहों का साफा, माला व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया। कक्षा 10 व 12 में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को शैतानसिंह मडिया ने लेपटॉप देकर सम्मानित किया। इसके अलावा अच्छे अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को भी सर्टिफिकेट, लंच बॉक्स, स्कूल बैग व सिल्वर मेडल प्रदान किया। सिल्वर मेडल श्रवणसिंह गोयली, लंच बॉक्स अनोपसिंह गोयली, साफा व शॉल जब्बरसिंह मोहब्बत नगर, स्कूल बैग प्रतापसिंह मडिया व भोजन प्रसादी की व्यवस्था उदयसिंह कालन्द्री की ओर से की गई। समारोह में सिरोही के सभी गांवों से राजपूत सिरदारों व क्षत्राणियों ने भाग लिया। समारोह में पूर्व अध्यक्ष देवीसिंह राठौड व हिम्मतसिंह झाला तथा अगले होने वाले समारोह के भामाशाहों का स्वागत संस्थान के अध्यक्ष चेतनसिंह द्वारा साफा पहना कर किया गया। इस समारोह को सफल बनाने के लिए शैतानसिंह, बाबूसिंह, लक्ष्मणसिंह, योगेन्द्रसिंह, महेन्द्रसिंह, गोपालसिंह, लालसिंह, छैलसिंह, नरपतसिंह, राजेन्द्रसिंह, रूपसिंह, प्रवीणसिंह का पूर्ण सहयोग रहा।