7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गरबा महोत्सव में थिरके युवक-युवतियां, देर रात तक बजती रही डांडिया की धुन

- श्री सरियादेवी 14 गांव मारू प्रजापति झोरा परगना सेवा समिति चेरीटेबल ट्रस्ट अहमदाबाद की ओर से भव्य गरबा महोत्सव का आयोजन

2 min read
Google source verification
गरबा महोत्सव में थिरके युवक-युवतियां, देर रात तक बजती रही डांडिया की धुन

सिरोही. कार्यक्रम में प्रस्तुतियां देती युवतियां।

सिरोही.श्री सरियादेवी 14 गांव मारू प्रजापति झोरा परगना सेवा समिति चेरीटेबल ट्रस्ट अहमदाबाद की ओर से भव्य शरद पूर्णिमा गरबा महोत्सव -2022 का आयोजन अहमदाबाद में किया गया। महोत्सव को लेकर समाज के हर वर्ग में काफी उत्साह देखने को मिला। पहली बार भव्य व शानदार कार्यक्रम आयोजित होने पर समाजबंधुओं ने दिल खोलकर सहयोग किया। समारोह के मुख्य अतिथि सिरोही-जालोर सांसद देवजी भाई एम पटेल व गुजरात वेजलपुर विधानसभा के विधायक किशोर भाई चौहान रहे। आयोजक कमेटी की ओर से समारोह में मौजूद अतिथियों का साफा, माल्यार्पण व स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। गरबा महोत्सव का शुभारंभ गणेशजी की आराधना कर किया गया। इसके बाद स्टेज परफोर्मेंस का आयोजन किया गया। जिसमें एक से बढकऱ प्रतिभाओं ने भाग लिया। समारोह को सफल बनाने वाले सभी भामाशाहों व अतिथियों का झोरा परगना प्रजापति समाज के प्रमुख छोगाराम ऊड़, उप प्रमुख शिव कुमार बरलूट, मंत्री प्रकाशचंद बरलूट, उप मंत्री जय शंकरलाल जामोतरा, ललित कुमार मण्डवाड़ा, पुनमचंद नवारा, सलाहकार शंकरलाल कालन्द्री व कमेटी सदस्य प्रकाश कुमार नवारा, मोतीलाल बावली, ताराचंद, हीरालाल, दिलीप कुमार, जेठाराम, कपूराराम, शंकरलाल मंडवाड़ा समेत अन्य पदाधिकारियों ने माल्यार्पण, साफा व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। वहीं, समारोह में पूर्व प्रमुख तेजाराम नवारा, भूतपूर्व प्रमुख हंसराज, श्री सरियादेवी मंदिर सोलह परगना अध्यक्ष शंकरलाल मंडोरा, समस्त प्रजापति आरोग्य सेवा समिति अहमदाबाद के भूपेन्द्र भाई प्रजापति, हरीभाई प्रजापति, सुंधामाता प्रजापति समाज धर्मशाला ट्रस्ट अध्यक्ष जीवाराम, दक्ष प्रजापति कुमावत विकास सेवा संस्थान सुमेरपुर के अध्यक्ष अनिल भाई का भी समारोह में स्वागत किया गया। समारोह में करीब 4-5 हजार समाजबंधुओं ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया। इस दौरान समाज के सभी पदाधिकारियों ने समाज को एकजुट रहकर हर क्षेत्र में आगे बढऩे का संकल्प लिया गया। उधर, प्रजापति समाज की ओर से अहमदाबाद की धरा पर पहली बार सामूहिक भव्य गरबा महोत्सव आयोजित करने पर हर वर्ग में काफी उत्साह देखने को मिला। ऐसे में हर वर्ग के लोगों ने पांडाल में गुजराती गरबों की धुन पर देर रात तक जमकर डांडिया खेला। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कमेटी सदस्य नरेश भाई, अमृतलाल, जसवंत कुमार, मोतीलाल, दिनेश कुमार, प्रकाश कुमार, किशोर, जोठाराम, दीपक कुमार, हीरालाल, मंछाराम, मगनलाल, ताराराम, नारायण भाई, जिग्नेश कुमार, शंकरलाल, मालाराम, मुलाराम, चुन्नीलाल, कपूराराम, सवाराम, प्रताप भाई, हकमाराम, बाबूलाल, चुन्नील भाई, भगवानाराम, हीरालाल, नारायणलाल, मूलाराम, जेपाराम, गलबाराम, प्रकाश कुमार, निकुंज आदि का सहयोग रहा।

sirohi IMAGE CREDIT: sirohi