
बंदर के बच्चे की गर्दन में फंसा लोटा
Sirohi News: राजस्थान के सिरोही शहर में चार दिन से गर्दन में लोटा फंसे बंदर के बच्चे की जान बचाने के लिए वन विभाग और पीएफए की टीम ने कोशिश शुरू कर दी है, लेकिन काफी तलाश करने के बाद भी उसका पता नहीं चल पाया है।
टीमों ने शहर और आसपास क्षेत्र में ढूंढा, लेकिन मां और उसका बच्चा नहीं मिला। यह मासूम बंदर अपनी मां के साथ शहर के अलग-अलग मोहल्लों में घूमता नजर आ रहा था और उसके गर्दन में लोटा फंसा हुआ था, जिससे लोगों की चिंता बढ़ गई है।
बुधवार को कलावंत वास क्षेत्र में बंदर के बच्चे को देखा गया था। समाजसेवी जगदीश सेन सहित स्थानीय लोगों ने वीडियो बनाकर पीएफए सिरोही टीम को सूचना दी। पीएफए सिरोही के मनोहर सिंह व उनकी टीम ने पकड़ने की कोशिश भी की, लेकिन सफलता नहीं मिली।
इसके बाद राज्यमंत्री ओटाराम देवासी और पूर्व विधायक संयम लोढा को सूचना दी गई। सूचना पर हरकत में आए वन विभाग ने भी तलाशी अभियान चलाया, लेकिन बंदर के इधर-उधर चले जाने से सफलता नहीं मिली।
वन विभाग के चतुर्सिंह ने बताया कि माउंट आबू व आबूरोड से वन विभाग की विशेष टीम सिरोही पहुंची और ट्रेंकुलाइज कर बंदर को पकड़ने के लिए अभियान चलाया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।
हालांकि शहरवासियों को अब उम्मीद है कि जल्द ही बंदर के बच्चे को सुरक्षित रेस्क्यू कर उसकी गर्दन से फंसा लोटा हटाया जा सकेगा।
Updated on:
10 Apr 2026 01:10 pm
Published on:
10 Apr 2026 11:58 am
बड़ी खबरें
View Allसिरोही
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
