6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भील समाज के पाबूजी महाराज का मेला कल से, बैठक में मेले की तैयारी पर चर्चा

सिरोही. पाबूजी महाराज भील समाज मंदिर ट्रस्ट की बैठक शुक्रवार को हुई। बैठक अध्यक्ष कुईयाराम की अध्यक्षता में हुई।

less than 1 minute read
Google source verification
sirohi

sirohi

सिरोही. पाबूजी महाराज भील समाज मंदिर ट्रस्ट की बैठक शुक्रवार को हुई। बैठक अध्यक्ष कुईयाराम की अध्यक्षता में हुई। इसमें समाज के पंच-पटेल व कमेटी के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक में 13 व 14 अप्रेल को आयोजित होने वाले मेले की व्यवस्थाओं पर चर्चा कर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी। मेले में राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश समेत अन्य राज्यों के श्रद्धालु भाग लेंगे। मेले में भील समाज की संस्कृति, नृत्य समेत अन्य कलाओं को प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक में सवाराम, मदनलाल, महेन्द्र कुमार, श्रवण राणा, शांतिलाल, शंकरलाल, हेमंत राणा, मांगीलाल, भावाराम, महेन्द्र, राजू भाई, हंसाराम, केसाराम, नितिश, गणेश, जोगाराम आदि मौजूद थे।

मेले को लेकर निकलेगी रेवाड़ी
सिरोही. वेलांगरी स्थित जोगदास महाराज की समाधि स्थल पर शनिवार को मेला भरा जाएगा। महंत महावीरदास ने बताया कि रेबारी समाज के नो परगनों के लोग भाग लेंगे। सवेरे 12 बजे जन्मोत्सव मनाया जाएगा तथा दोपहर तीन बजे रेवाड़ी निकाली जाएगी। रात को भजन संध्या होगी।

जायरीन का स्वागत
शिवगंज.अहमदाबाद से अजमेर के दरगाह शरीफ जा रहे जायरीन के शिवगंज पहुंचने पर लोगों ने माला पहनाकर स्वागत किया। अहमदाबाद निवासी मेहबूब भाई मोटर साइकिल लेकर दो दिन पहले रवाना हुए जो पाली होते हुए दरगाह शरीफ पहुंचेंगे।