सिरोहीपुलिस के अनुसार मंदिर पुजारी गोपाल शनिवार रात्रि पूजा अर्चना कर घर चले गए। रविवार सुबह मंदिर पहुंचा तो मंदिर तथा धर्मशाला के ताले टूटे हुए थे। मंदिर के दोनों भंडार गायब थे। जानकारी मिलते ही समाज के लोग मौके पर पहुंचे। वहां गैस कटर से ताले टूटे हुए मिले तथा मंदिर के पीछे भंडारे मिले, जिसमें से पचास हजार गायब मिले। भंडारा पिछले एक साल से नही खोला था तथा 22 जनवरी को बड़ा कार्यक्रम आयोजित होने से दान राशि अधिक थी। पुलिस ने मौके से स्मॉल गैस कटिंग उपकरण का बॉक्स बरामद किया है। इधर, कालूराम घांची ने बताया कि इससे पहले पांच साल पूर्व व दो साल पूर्व चोरी हो चुकी है। यहां कैमरे लगे थे, लेकिन चोरों ने इनके तार खोल दिए थे।