29 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Sirohi / कार ने बाइक सवार दो युवकों को लिया चपेट में, दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत

कार ने बाइक सवार दो युवकों को लिया चपेट में, दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत

एक तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस घटना में मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्तियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सिरोही

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 19 Jan 2024, 10:40 AM IST

rajasthan road accident

शिवगंज. पुराना राजमार्ग पर रीको एरिया के समीप एक तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस घटना में मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्तियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार सड़क के दूसरी तरफ जाकर पलट गई।

घटना के बाद कार चालक कार से बाहर निकल फरार हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पुलिस के अनुसार गुरुवार की शाम करीब साढे पांच बजे रीको एरिया के समीप एक तेज रफ्तार कार के चालक ने कार को लापरवाही पूर्वक चलाते हुए मोटरसाइकिल लेकर सड़क किनारे खडे़ दो युवकों को अपनी चपेट में ले लिया।

यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार सड़क के दूसरी तरफ जाकर पलट गई। इस घटना में मोटरसाइकिल पर सवार नदीम (30) पुत्र मोहम्मद फारूक निवासी पीपाड सिटी तथा मोहम्मद फरहान (19) पुत्र मोहम्मद इरफान निवासी सदर बाजार छावणी शिवगंज की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर उप निरीक्षक गोपाराम मय दल मौके पर पहुंचे तथा शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए राजकीय जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।